13 से 19 जनवरी, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

13 से 19 जनवरी, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या-पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिवार में अपनी गरिमा का ख्याल रखते हुए सभी संबंधों में सौम्यता लायें। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन में चिंता संभव। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

 
 
Don't Miss