- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- कैसा रहेगा 10 जनवरी, 2017 का दिन

राष्ट्रीय पौष 20, शक् संवत् 1938. पौष शुक्ल त्रयोदशी, संवत् 2073, सौर (धनु) पौष मास की 27, प्रविष्टें. रवि-उस्सानी 11, हिजरी 1438 (मुस्लिम). हेमन्त ऋतु. पौष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी रात्रि 22:54 बजे तक, तदन्तर चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ. रोहिणी नक्षत्र प्रात: 07:56 बजे तक, तदन्तर मृगशिरा नक्षत्र प्रारम्भ होकर अर्धरात्रियोत्तर 05:03 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात आद्र्रा नक्षत्र प्रारम्भ. शुक्ल योग प्रात: 09:02 बजे तक, तदन्तर ब्रह्म योग प्रारम्भ होकर अर्धरात्रियोत्तर 05:16 बजे तक, तत्पश्चात ऐन्द्र योग प्रारम्भ. चन्द्रमा वृषभ राशि का पूर्ण भोगकर सायं 18:43 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेगा. भौम प्रदोष व्रत, स्थायीजय योग रात्रि 22:54 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 05:33 बजे तक, रवियोग प्रात: 07:56 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 01:06 बजे तक, पुन: प्रारम्भ अर्धरात्रियोत्तर 05:33 बजे से, यमघण्ट योग अर्धरात्रियोत्तर 05:33 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक, सूर्य उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में अर्धरात्रियोत्तर 01:06 बजे प्रवेश करेगा.