- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- बाली द्वीप: जाने, सपनों की दुनिया के बारें मे...

बाली द्वीप को प्राकृतिक सौन्दर्य की अलग ही दुनिया कहा जाना चाहिए। इंडोनेशिया का बाली द्वीप अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए देश दुनिया में खास पहचान एवं ख्याति रखता है। यूं कहें कि बाली द्वीप दुनिया का विशेष पर्यटन क्षेत्र है अतिश्योक्ति न होगी। पर्यटक बाली द्वीप पर रोमांचक मनोरंजन का सुखद एहसास करते हैं। बाली द्वीप न केवल रीति रिवाज के लिए जाना पहचाना जाता है, बल्कि पर्यटन की विशेष ख्याति रखता है। बाली द्वीप को अत्याधुनिक सेवाओं एवं सुविधाओं से युक्त स्वर्ग कहा जाना चाहिए। बाली द्वीप प्राकृतिक सुन्दरता का अद्वितीय समिशण्रहै। वाटर रॉफ्टिंग बाली का सबसे पसंदीदा क्रियाकलाप है। बाली द्वीप में अद्भुत एवं समृद्ध अतीत एवं समृद्ध विरासत का विहंगम संगमन दिखता है। यहां की खूबसूरती देश दुनिया के पर्यटकों को आकषिर्त करती है। लिहाजा सारे साल पर्यटकों की आवाजाही रहती है। पर्यटक बाली पर सुन्दर और साफ जल में रॉफ्टिंग के भरपूर मजे लेते हैं।