बृहस्पतिवार, 3 जनवरी, 2018 का राशिफल

बृहस्पतिवार, 3 जनवरी, 2018 का राशिफल/पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:14, काशी-प्रात: 06:44, कानपुर-प्रात: 06:57, पटना-प्रात: 06:36, देहरादून-प्रात: 07:14, गोरखपुर-प्रात: 06:45, लखनऊ-प्रात: 06:55 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 17:36, काशी-सायं 17:20, कानपुर-सायं 17:28, पटना-सायं 17:11, देहरादून-सायं 17:29, गोरखपुर-सायं 17:16, लखनऊ-सायं 17:25 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 05:33, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 05:.02, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05:15, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 04:54, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 05:33, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05:03, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 05:14 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 03:35, काशी-अप. 03:17, कानपुर-अप. 03:26, पटना-अप. 03:08, देहरादून-अप. 03:29, गोरखपुर-अप. 03:13, लखनऊ-अप. 03:23 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे। राष्ट्रीय पौष 13, शक् संवत् 1940। पौष कृष्ण त्रयोदशी, संवत् 2075, सौर (धनु) पौष मास की 20, प्रविष्टें। रवि-उस्सानी 26, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। पौष कृष्ण पक्ष त्रयोदशी अर्धरात्रियोत्तर 03:21 बजे तक तदन्तर चतुर्दशी तिथि शुरु। अनुराधा नक्षत्र पूर्वा. 11:03 बजे तक तदन्तर ज्येष्ठा नक्षत्र शुरु। गण्ड योग अर्धरात्रियोत्तर 01:47 बजे तक तदन्तर वृद्धि योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृश्चिक राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा शुरु अर्धरात्रियोत्तर 03:21 बजे से (स्वर्ग), प्रदोष व्रत, यायीजय योग सूर्योदय से पूर्वा. 11:03 बजे तक, सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से पूर्वा. 11:03 बजे तक, राहु पुनर्वसु नक्षत्र में प्रात; 10:05 बजे प्रवेश करेगा। मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड और कोहरे का प्रकोप रहेगा। उत्तरीय मैदानी इलाकों में पूर्ववत् दिनों की अपेक्षा ठंड और कोहरे में कमी होगी। पूर्वोत्तरीय तराई क्षेत्रों में रात्रि में ठंड व कोहरा रहेगा।

 
 
Don't Miss