- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- बृहस्पतिवार, 8 सितम्बर का राशिफल, क्या करें क्या ना करें

भाद्रपद शुक्ल सप्तमी, संवत् 2073, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 24, प्रविष्टें. जिलहिज 06, हिजरी 1437 (मुस्लिम). वर्षा ऋतु. भाद्रपद शुक्ल पक्ष सप्तमी अर्धरात्रियोत्तर 04:19 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी तिथि प्रारम्भ. अनुराधा नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 04:26 बजे तक, तदन्तर ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ. वैधृति योग पूर्वा. 11:12 बजे तक, तत्पश्चात विष्कुम्भ योग प्रारम्भ. चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृश्चिक राशि में ही संचरण करेगा. भद्रा प्रारम्भ अर्धरात्रियोत्तर 04:19 बजे से (स्वर्ग), अपराजिता सप्तमी, सन्तान सप्तमी, मुक्ताभरण सप्तमी, यायीजय योग सूर्योदय से अर्धरात्रियोत्तर 04:19 बजे तक, आवश्यकीय गुरु वृद्धत्व दोषारम्भ सायं 17:07 बजे से.
Don't Miss