- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- शनिवार, 14 जनवरी, 2017 का राशिफल

राष्ट्रीय पौष 24, शक् संवत् 1938. माघ कृष्ण द्वितीया, संवत् 2073, सौर (मकर) माघ मास की 02, प्रविष्टें. रवि-उस्सानी 15, हिजरी 1438 (मुस्लिम). हेमन्त ऋतु. माघ कृष्ण पक्ष द्वितीया अप. 12:50 बजे तक, तदन्तर तृतीया तिथि प्रारम्भ. ओषा नक्षत्र रात्रि 23:55 बजे तक, तदन्तर मघा नक्षत्र प्रारम्भ. प्रीति योग अप. 16:26 बजे तक, तदन्तर आयुष्मान योग प्रारम्भ. चन्द्रमा कर्क राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 22:55 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेगा. भद्रा अर्धरात्रियोत्तर 01:14 बजे से, सूर्य की मकर संक्रन्ति प्रात: 07:39 बजे, मुहुर्त 15 महर्घ, मकर संक्रान्ति (खिचड़ी), संक्रान्ति का पुण्य काल सूर्योदय से सूर्यास्त तक, तिल संक्रान्ति, माघ विहू (असम), पोंगल (दक्षिण भारत), यायीजय योग अप. 12:50 बजे से रात्रि 23:55 बजे तक, सौर माघ मास प्रारम्भ.
Don't Miss