महाशिवरात्रि: देशभर में हर-हर महादेव की गूंज, देखें तस्वीरें...

महाशिवरात्रि: देशभर में हर-हर महादेव की गूंज, तस्वीरों में देखें शिवालयों में लगा भक्तों का तांता

भगवान शिव की भक्ति का सबसे बड़ा दिन महाशिवरात्रि का पर्व आज देशभर में बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि को भगवान शिव की पूजा करने का सबसे बड़ा दिन माना जाता है। मंदिरों और शिवालयों में सुबह से ही ‘हर-हर महादेव’उद्घोष से गुंजायमान हैं। आज के दिन शिवभक्त जल और कच्चे दूध से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। जिसके बाद चंदन, फूल, बेलपा से शिवलिंग की पूजा-अर्चना करते हैं। भगवान शिव को सफेद फूल चढ़ाए जाते हैं। कहा जाता है कि इससे वे जल्दी प्रसन्न होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन यदि मनोयोग से भगवान शिव की आराधना की जाए तो भक्तों की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। शिव इतने भोले हैं कि यदि कोई अनायास भी शिवलिंग की पूजा कर दे तो भी उसे कृपा प्राप्त हो जाती है। यही कारण है कि भगवान शिव शंकर को भोलेनाथ भी कहा गया है। शिवभक्त भक्तिमय होकर भगवान शंकर की आराधना कर रहे हैं। बात चाहे काशी की हो या फिर उज्जैन के महाकाल, सभी 12 ज्योर्तिलिंगों का श्रृंगार और जलाभिषेक सुबह से शुरू हो चुका है।

 
 
Don't Miss