वयस्क ही नहीं, बच्चों के लिए भी जरूरी है योग

PICS: वयस्क ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी जरूरी है योग

हर दिन बढ़ते शारीरिक कष्ट और मानसिक तनाव को दूर करने के लिए योग बेहद जरूरी हो चला है। लेकिन अब बच्चों के लिए भी योग जरूरी होता जा रहा है क्योंकि स्कूल-कॉलेजों में बढ़ती प्रतिस्पर्धाओं के साथ बच्चों को तमाम तरह की अतिरिक्त गतिविधियों में हिस्सा लेना होता है। साथ ही बच्चों को अपने माता-पिता और शिक्षकों की अपेक्षाओं को भी पूरा करना होता है। ऐसे में एक बच्चे पर भी शारीरिक के साथ मानसिक दबाव भी होता है। ऐसे में बच्चों के लिए भी योग उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना वयस्कों के लिए। योग करने की अच्छी आदत बच्चों को बचपन से ही दे दी जाए तो बात ही कुछ और होगी, क्योंकि इसके अनेक फायदे हैं। शरीर के लिए संपूर्ण विज्ञान है योग : योग हमारे शरीर को शारीरिक, मानिसक, भावनात्मक, आत्मिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाता है। इसीलिए योग को आम व्यायाम से ज्यादा तरजीह दी गई है। योग के दौरान बनाई गई मुद्राएं और आसन बच्चों के संपूर्ण विकास में भागीदार बनते हैं। मस्तिष्क से लेकर पैर तक और सांस लेने से लेकर आंखों की रोशनी तक के लिए योग फायदेमंद है।

 
 
Don't Miss