बुधवार, 20 मार्च, 2019 का राशिफल

बुधवार, 20 मार्च, 2019 का राशिफल/पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:25, काशी-प्रात: 06:02, कानपुर-प्रात: 06:13, पटना-प्रात: 05:54, देहरादून-प्रात: 06:22, गोरखपुर-प्रात: 06:01, लखनऊ-प्रात: 06:10 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:32, काशी-सायं 06:08, कानपुर-सायं 06:19, पटना-सायं 06:00, देहरादून-सायं 06:28, गोरखपुर-सायं 06:07, लखनऊ-सायं 06:17 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 05.51, काशी-सायं 05:29, कानपुर-सायं 05:40, पटना-सायं 05:20, देहरादून-सायं 05:47, गोरखपुर-सायं 05:27, लखनऊ-सायं 05:37 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 06:01, काशी-प्रात: 05:34, कानपुर-प्रात: 05:46, पटना-प्रात: 05:25, देहरादून-प्रात: 05:59, गोरखपुर-प्रात: 05:34, लखनऊ-प्रात: 05:44 बजे। राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे। राष्ट्रीय फाल्गुन 29, शक् संवत् 1940। फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी, संवत् 2075, सौर (मीन) चैत्र मास की 07, प्रविष्टें। रज्जब 12, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी प्रात: 10:45 बजे तक तदन्तर पूर्णिमा तिथि शुरु। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र अप. 04:17 बजे तक तदन्तर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुरु। शूल योग अप. 01:11 बजे तक तदन्तर गण्ड योग शुरु। चन्द्रमा सिंह राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 09:35 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा शुरु प्रात: 10:45 से रात्रि 08:59 बजे तक (पाताल), व्रत की पूर्णिमा, होलिका दहन भद्रा बाद, रवियोग समाप्त अप. 04:17 तक। मौसम : पूर्ववत् दिन की अपेक्षा ठंडक में कमी आएंगी। उत्तरीय मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में भी ठंड में कमी आएगी।

 
 
Don't Miss