मंगलवार, 5 फरवरी, 2019 का राशिफल

मंगलवार, 5 फरवरी, 2019 का राशिफल/पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:07, काशी-प्रात: 06:39, कानपुर-प्रात: 06:51, पटना-प्रात: 06:31, देहरादून-प्रात: 07:06, गोरखपुर-प्रात: 06:39, लखनऊ-प्रात: 06:49 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:03, काशी-सायं 05:44, कानपुर-सायं 05:53, पटना-सायं 05:35, देहरादून-सायं 05:57, गोरखपुर-सायं 05:41, लखनऊ-सायं 05:50 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 07:25, काशी-प्रात: 06:56, कानपुर-प्रात: 07:09, पटना-प्रात: 06:48, देहरादून-प्रात: 07:25, गोरखपुर-प्रात: 06.57, लखनऊ-प्रात: 07.07 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 06:30, काशी-सायं 06:11, कानपुर-सायं 06:20, पटना-सायं 06:02, देहरादून-साय 06:24, गोरखपुर-साय 06:07, लखनऊ-साय 06:17 बजे। राहुकाल 03:00 से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय माघ 16, शक् संवत् 1940। माघ शुक्ल प्रतिपदा, संवत् 2075, सौर (मकर) माघ मास की 24, प्रविष्टें। जमादि-उल-अव्वल 29, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा अर्धरात्रियोत्तर 05:16 बजे तक तदन्तर द्वितीया तिथि शुरु। धनिष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 06:42 बजे तक तदन्तर धनिष्ठा नक्षत्र ही उदित रहेगा। व्यतिपात योग प्रात: 08:56 बजे तक तदन्तर वरीयान योग शुरु। चन्द्रमा मकर राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 05:35 बजे कुम्भ राशि में प्रवेश करेगा। माघ शुक्ल पक्ष शुरु, पंचक (पचखा) शुरु रात 07:35 बजे से, द्विपुष्कर योग अर्धरात्रियोत्तर 05:16 से अगले दिन सूर्योदय तक, मंगल अश्विन नक्षत्र एवं मेष राशि में रात्रि 11:48 बजे प्रवेश करेगा। मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में रात्रि में थोड़ा ठंड व कोहरा रहेगा। कुछ उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा या बदली की आशंका है। पूर्वोत्तर के कुछ तराई क्षेत्रों में हल्की वष्रा के आसार हैं। उत्तरीय मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बदली या हल्की वर्षा के आसार हैं।

 
 
Don't Miss