- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- मंगलवार, 19 फरवरी, 2019 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:56, काशी-प्रात: 06:30, कानपुर-प्रात: 06:41, पटना-प्रात: 06:21, देहरादून-प्रात: 06:54, गोरखपुर-प्रात: 06:30, लखनऊ-प्रात: 06:39 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:13, काशी-सायं 05:53, कानपुर-सायं 06:03, पटना-सायं 05:45, देहरादून-सायं 06:08, गोरखपुर-सायं 05:51, लखनऊ-सायं 06.00 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 05:59, काशी-सायं 05:39, कानपुर-सायं 05:49, पटना-सायं 05:30, देहरादून-सायं 05:53, गोरखपुर-सायं 05.36, लखनऊ-सायं 05.46 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 06:40, काशी-प्रात: 06:11, कानपुर-प्रात: 07:13, पटना-प्रात: 06:02, देहरादून-06:39, गोरखपुर-प्रात: 06:12, लखनऊ-प्रात: 06:22 बजे। राहुकाल 03:00 से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय माघ 30, शक् संवत् 1940। माघ शुक्ल पूर्णिमा, संवत् 2075, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 08, प्रविष्टें। जमादि-उस्सानी 13 हिजरी 1440 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा रात्रि 09:24 बजे तक तदन्तर फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा तिथि शुरु। ओषा नक्षत्र पूर्वा. 11:03 बजे तक तदन्तर मघा नक्षत्र शुरु। शोभन योग पूर्वा. 11:48 बजे तक तदन्तर अतिगण्ड योग शुरु। चन्द्रमा कर्क राशि का पूर्ण भोगकर पूर्वा. 11:03 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा समाप्त पूर्वा. 11:18 बजे तक (भूलोक), स्नान-दान-व्रतादि की माघी पूर्णिमा, संत रविदास जयन्ती, माघ स्नान यम-नियमादि समाप्त, अग्नि उत्सव (उड़ीसा), शिवाजी जयन्ती, सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से पूर्वा. 11:03 बजे तक, सूर्य शतभिषा नक्षत्र में रात्रि 11:18 बजे प्रवेश करेगा। मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में रात्रि में हल्की ठंड और कोहरा रहेगा। उत्तर-मध्य क्षेत्रों में दिन का मौसम साफ होगा।