- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- बृहस्पतिवार, 21 मार्च, 2019 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:24, काशी-प्रात: 06:01, कानपुर-प्रात: 06:12, पटना-प्रात: 05:53, देहरादून-प्रात: 06:21, गोरखपुर-प्रात: 06:00, लखनऊ-प्रात: 06:09 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:32, काशी-सायं 06:09, कानपुर-सायं 06:20, पटना-सायं 06:00, देहरादून-सायं 06:29, गोरखपुर-सायं 06:08, लखनऊ-सायं 06:17 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 06:58, काशी-सायं 06:34, कानपुर-सायं 06:46, पटना-सायं 06:26, देहरादून-सायं 06:55, गोरखपुर-सायं 06:33, लखनऊ-सायं 06:43 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 06:43, काशी-प्रात: 06:18, कानपुर-प्रात: 06:29, पटना-प्रात: 06:09, देहरादून-प्रात: 06:40, गोरखपुर-प्रात: 06:17, लखनऊ-प्रात: 06:27 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे। राष्ट्रीय फाल्गुन 30, शक् संवत् 1940। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा, संवत् 2075, सौर (मीन) चैत्र मास की 08, प्रविष्टें। रज्जब 13, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा प्रात: 07:13 बजे तक तदन्तर फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा तिथि शुरु होकर अर्धरात्रियोत्तर 03:53 बजे तक उदित रहेग, तत्पश्चात द्वितीया तिथि शुरु। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र अप. 01:34 बजे तक तदन्तर हस्त नक्षत्र शुरु। गण्ड योग प्रात: 09:07 बजे तक तदन्तर वृद्धि योग शुरु होकर अर्धरात्रियोत्तर 05:14 बजे तक उदित रहेगा तत्पश्चात ध्रुव योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कन्या राशि में ही संचरण करेगा। स्नान-दान की पूर्णिमा, होली, घुरड्डी, बसन्तोत्सव, रतिकाम महोत्ससव, सायं चतु:षष्ठी यात्रा, होलिका विभूति धारण, मृतिका स्नान, बिषुव दिवस, हजरत अली जन्मदिन, चैतन्य महाप्रभु जयन्ती, यायीजय योग अहोरात्र, बुध उदय पूर्व में साय 06:25 बजे, शुक्र कुम्भ राशि में अर्धरात्रियोत्तर 03:44 बजे प्रवेश करेगा, प्रतिपदा तिथि क्षय। मौसम : पूरे उत्तरीय क्षेत्रों में मौसम साफ होगा और तापमान बढ़ेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में भी ठंड में काफी कमी आएगी।