- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- बृहस्पतिवार, 27 दिसम्बर, 2018 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:12, काशी-प्रात: 06:41, कानपुर-प्रात: 06:54, पटना-प्रात: 06:33, देहरादून-प्रात: 07:12, गोरखपुर-प्रात: 06:43, लखनऊ-प्रात: 06:53 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 17:32, काशी-सायं 17:15, कानपुर-सायं 17:24, पटना-सायं 17:06, देहरादून-सायं 17:24, गोरखपुर-सायं 17:11, लखनऊ-सायं 17:21 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात 10:42, काशी-रात 10:21, कानपुर-रात 10:31, पटना-रात 10:12, देहरादून-रात 10:37, गोरखपुर-रात 10:18, लखनऊ-रात 10:28 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-पूर्वा. 11:04, काशी-प्रात: 10:37, कानपुर-प्रात: 10:49, पटना-प्रात: 10:28, देहरादून-पूर्वा. 11:03, गोरखपुर-प्रात: 10:37, लखनऊ-प्रात: 10:47 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे। राष्ट्रीय पौष 06, शक् संवत् 1940। पौष कृष्ण पंचमी, संवत् 2075, सौर (धनु) पौष मास की 13, प्रविष्टें। रवि-उस्सानी 19, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। पौष कृष्ण पक्ष पंचमी प्रात: 08:03 बजे तक तदन्तर षष्ठी तिथि शुरु होकर अर्धरात्रियोत्तर 05:43 बजे तक उदित रहेगी। तत्पश्चत सप्तमी तिथि शुरु। मघा नक्षत्र पूर्वा. 11:41 बजे तक तदन्तर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शुरु। प्रीति योग अप. 14:51 बजे तक, आयुष्मान योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात सिंह राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा शुरु रात्रि 19:43 बजे से (भूलोक), षष्ठी तिथि क्षय, रवियोग शुरु पूर्वा. 11:41 बजे से, गुरु ज्येष्ठा नक्षत्र में अप. 13:53 बजे प्रवेश करेगा। मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में भीषण बर्फबारी होगी। उत्तरीय मैदानी इलाकों में पूर्ववत् दिनों की अपेक्षा ठंड और कोहरे में वृद्धि होगी। पूर्वोत्तरीय तराई क्षेत्रों में भी ठंड व कोहरा बढ़ेगा।