- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- 10 से 16 फरवरी का साप्ताहिक राशिफल

सिंह-वर्तमान समय संघर्ष का है किंतु आपकी जुझारु प्रवृति से हर समस्या को हल करने में सक्षम होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु तत्पर हों। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।
Don't Miss