10 से 16 फरवरी का साप्ताहिक राशिफल

10 से 16 फरवरी का साप्ताहिक राशिफल

मकर-हड़बडी व जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र में केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ का ख्याल रखें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।

 
 
Don't Miss