23 से 29 दिसम्बर, 2018 तक का राशिफल

23 से 29 दिसम्बर, 2018 तक का राशिफल

वृश्चिक- किसी धार्मिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। आय के साधन सुलभ होंगे। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनाएं। अपने अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।

 
 
Don't Miss