23 से 29 दिसम्बर, 2018 तक का राशिफल

23 से 29 दिसम्बर, 2018 तक का राशिफल

कन्या- परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की व्यस्तता होगी। कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। विषम स्थिति में संयम से काम लें। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का प्रबल योग है। परिवार में कुछ बातें मन को भावनात्मक कष्ट पहुंचाएंगी। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकार लोगों की सलाह लें। राजकीय कर्मचारियो के लिए ब्यस्तता का समय होगा। विद्यार्थियों के लिऐ ग्रहों की अनुकूलता परिश्रम को सार्थक करेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओ व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केन्द्रित होगा।

 
 
Don't Miss