23 से 29 दिसम्बर, 2018 तक का राशिफल

23 से 29 दिसम्बर, 2018 तक का राशिफल

मकर- पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक आयोजन संभव। नये दायित्वों की वृद्धि से चिंता संभव। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिन्ताएं प्रभावी होंगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होंगे। पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असन्तुष्टि संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित करेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।

 
 
Don't Miss