रामायण,महाभारत काल से ही छठ मनाने की रही है परंपरा

रामायण,महाभारत काल से ही छठ मनाने की रही है परंपरा

छठ व्रत की परंपरा सदियों से चली आ रही है। यह परंपरा कैसे शुरू हुई, इस संदर्भ में एक कथा का उल्लेख पुराणों में मिलता है। इसके अनुसार प्रियव्रत नामक एक राजा की कोई संतान नहीं थी। संतान प्राप्ति के लिए महर्षी कश्यप ने उन्हे पुत्रयेष्टि यज्ञ करने का परामर्श दिया। यज्ञ के फलस्वरूप महारानी ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन वह शिशु मृत था। इस समाचार से पूरे नगर में शोक व्याप्त हो गया। तभी एक आश्चर्यजनक घटना घटी। आकाश से एक ज्योतिर्मय विमान धरती पर उतरा और उसमें बैठी देवी ने कहा, ‘मैं षष्ठी देवी और विश्व के समस्त बालकों की रक्षिका हूं।’ इतना कहकर देवी ने शिशु के मृत शरीर का स्पर्श किया, जिससे वह बालक जीवित हो उठा। इसके बाद से ही राजा ने अपने राज्य में यह त्योहार मनाने की घोषणा कर दी।

 
 
Don't Miss