- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- शानदार कलेक्शन के साथ संपन्न हुआ डिजिटल ICW, देखें फोटो

पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए आयोजित हुआ इंडिया कुटूर वीक का समापन मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन की लॉन्चिंग के साथ संपन्न हुआ। उनके कलेक्शन का नाम 'रूहानियत-एक सेलिब्रेशन कॉल्ड लाइफ' है। मल्होत्रा की फैशन फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर नजर आईं। उनके कलेक्शन में ब्राइडल वेयर के साथ-साथ ज्वैलरी पर भी फोकस किया गया। यह फैशन फिल्म भारतीय शिल्पकारों की कला, अवध और पंजाब की कला-शिल्प को समर्पित की गई है। इसमें कहा गया, "यह संग्रह हमारी विविध विरासत और भारतीय शिल्पकारों की भावपूर्ण कलात्मकता के लिए एक ट्रिब्यूट है। यह अवध की नजाकत और पंजाब की जीवंतता और हजारों वर्षों से इस काम में अपना जीवन देने वाले लोगों की कहानी है।"
Don't Miss
PIC OF THE DAY