बुधवार, 5 दिसम्बर, 2018 का राशिफल/पंचांग

बुधवार, 5 दिसम्बर, 2018 का राशिफल/पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:59, काशी-प्रात: 06:29, कानपुर-प्रात: 06:42, पटना-प्रात: 06:21, देहरादून-प्रात: 06:59, गोरखपुर-प्रात: 06:30, लखनऊ-प्रात: 06:40 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 17:23, काशी-सायं 17:07, कानपुर-सायं 17:16, पटना-सायं 16:58, देहरादून-सायं 17:16, गोरखपुर-सायं 17:03, लखनऊ-सायं 17:12 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 05.47, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 05:18, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05:31, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 05:09, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 05:46, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05:18, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 05:29 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 04:14, काशी-अप. 03:54, कानपुर-अप. 04:04, पटना-अप. 03:45, देहरादून-अप. 04:08, गोरखपुर-अप. 03:51, लखनऊ-अप. 04:01 बजे। राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे। राष्ट्रीय मार्गशीर्ष 14, शक् संवत् 1940। मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी, संवत् 2075, सौर (वृश्चिक) मार्गशीर्ष मास की 20, प्रविष्टें। रवि-उल-अव्वल 26, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष त्रयोदशी अप. 12:03 बजे तक तदन्तर चतुर्दशी तिथि शुरु। विशाखा नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 03:34 बजे तक तदन्तर अनुराधा नक्षत्र शुरु। अतिगण्ड योग रात्रि 22:31 बजे तक तदन्तर सुकर्मा योग शुरु। चन्द्रमा तुला राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 21:23 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा अप. 12:03 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 00:07 बजे तक, मासशिवरात्रि व्रत, अमृत-सर्वार्थसिद्धि योग अर्धरात्रियोत्तर 03:34 बजे से सूर्योदय तक, वक्री गति से बुध विशाखा नक्षत्र में सायं 16:56 बजे प्रवेश करेगा। मौसम : उत्तर पर्वतीय सहित पूर्वोत्तरीय तराई क्षेत्रों में कोहरा में वृद्धि से ठंड होगी।

 
 
Don't Miss