फूलों से बने फेसपैक से निखारें चेहरे की रंगत

PICS: फूलों से बने फेसपैक से निखारें चेहरे की रंगत

मोगरा: मोगरे के फूल का फेसपैक बनाने के लिए मोगरे के फूलों को लें। 1 से 2 चम्मच ऐलोवीरा जेल मिलाए। पूरे चेहरे पर इस मिशण्रको लगाएं। इस पैक को होंठों पर न लगाए। 20 मिनट के बाद इसे धो लें। यह पैक चेहरे की झुर्रियों को रोकने के लिए अच्छा माना जाता है। इस पैक को आंखों के नीचे भी लगाया जा सकता है। मोगरा शुष्क और संवेदनशील त्वचा के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है। यह आंखों के नीचे हो जाने वाली सूजन को कम करता है। यह फेसपैक मुंहासे के लिए विशेष तौर पर फायदेमंद है। ऐलोवीरा जैल त्वचा को माइस्चराइज करने में मदद करता है। यह पैक शुष्क और संवेदनशील त्वचा के लिए फायदेमंद है, खासकर जब त्वचा में लाली और खुजली होती है।

 
 
Don't Miss