25 नवम्बर से 1 दिसम्बर का साप्ताहिक राशिफल

25 नवम्बर से 1 दिसम्बर का साप्ताहिक राशिफल

मीन-अत्याधिक आर्थिक अभाववश मन चिंतित होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। संतान संबंधी दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति को लेकर मन चिंतित होगा। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रियता बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिताएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातो का बुरा न माने।

 
 
Don't Miss