- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- 2 से 8 दिसम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक- निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। पारिवारिक चिंताओं से परेशान होंगे। आय व्यय में संतुलन बनाएंगे एवं विषम स्थितियों में सीमित साधन के बावजूद भी हर दायित्वों को पूर्ण करने में सफल होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। दायित्वों की पूर्ति हेतु मन नये विचारों पर केंद्रित होगा। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। यात्रा द्वारा लाभ का योग है। शिक्षा-प्रतियोगिता की दृष्टि से समुचित श्रम हेतु मन केंद्रित होगा।
Don't Miss