2 से 8 दिसम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल

2 से 8 दिसम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन- आर्थिक सुदृढ़ता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन परेशान होगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी में लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन से कठिन कार्यों को सार्थक बनाने में सक्षम होंगे।

 
 
Don't Miss