- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- 2 से 8 दिसम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल

कुंभ- जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। अपनी क्रियाशीलता से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी से कष्ट संभव। शासन-सत्ता के लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। व्यवहार कुशलता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। विद्यार्थी शिक्षा में अपने परिणाम के प्रति भयग्रस्त होंगे।
Don't Miss