- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- 18 से 24 नवम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल

कन्या- बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। बढ़ती जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भावनात्मक रिश्तों एव प्रयासरत् क्षेत्रों में उसके परिणाम के प्रति मन चिंतित होगा। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। कुछ नये आसार अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंध को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न होंगे।
Don't Miss