18 से 24 नवम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल

18 से 24 नवम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन- इस सप्ताह कुछ चिढ़चिढ़े से नजर आएंगे। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु केंद्रित होगा। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। श्रेष्ठजन या अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। मन ढेर सारी चिंताओं से प्रभावित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंति होंगे। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा।

 
 
Don't Miss