18 से 24 नवम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल

18 से 24 नवम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल

मीन - इस सप्ताह पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। आप में कुछ अदभुत उत्साह नजर आएगा। अपने कार्यक्षेत्र में नयी युक्तियों एवं आधुनिक ढंग से विकास का मार्ग बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओ व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों को दिल पर न लें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।

 
 
Don't Miss