बनो स्वस्थ व सुंदर

Last Updated 05 Feb 2009 12:54:59 PM IST


स्वस्थ रहने के साथ-साथ चेहरे की चमक को बढ़ाने के लिये कुछ खास टिप्स। शरीर के सातों स्वरों का प्रभाव और संबंध वात, पित्त और कफ से रहता है। आंख, नाक, कान, जीभ तथा जनेंद्रियां ही पांच ज्ञानेंद्रियां हैं। इनका संयम आवश्यक है। रात में एक तोला त्रिफला एक गिलास ठंडे पानी में भिगोकर सुबह छानकर उससे आंख धोइये और बचे हुए जल को पी जाएं। इसके अलावा सुबह उठकर तांबे के लोटे में भरा ठंडा पानी पी लीजिए। फिर नित्य क्रियायें करने के बाद खुली जगह ताड़ासन करें। यानी दोनों पैरों के बल पर खड़े होकर दोनों हाथ जितने उपर ले जा सकते हैं ले जाएं। नित्य क्रिया के बाद प्राणायाम 5 से 10 या 15 से 20 मिनट तक अपनी शक्ति के अनुसार करना। प्राणायाम के बाद शक्ति के अनुसार व्यायाम करना। जो व्यायामशाला न जा सके वह घर पर ही योगासन करें। यदि व्यायाम या आसन न कर सकें तो सुबह या संध्या 1-2 मील तक टहलें। रोज ठंडे पानी से नहाएं। नहाते समय कपड़े से रगड़ कर नहाना करना और फिर सूखे तौलिए से रगड़ कर शरीर को गर्म करें। शक्ति के अनुसार सूर्य स्नान करें। इससे शरीर में विटामिन डी की प्राप्ति होती है। सप्ताह में एक बार तेल की मालिश जरूर करें। भोजन करने के लिए बैठने के पहले हाथ अवश्य धोएं। भोजन भूख से कम करना। हरी साग-सब्जी और मौसमी फलों का उपयोग करें। भोजन खूब चबा-चबाकर खाएं। भोजन करते समय अन्त में पानी नहीं पिएं। भोजन करने के एक घंटे बाद पानी पीना चाहिए। भोजन के अन्त में छाछ पिएं। सोने से पहले पैरों को धोकर पोंछ लें। सोने से पहले शवासन करें। शवासन करते-करते निंद्रा में आने की कोशिश करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment