उप्र आईपीएस अधिकारियों में भारी उलटफेर

Last Updated 05 Feb 2009 11:43:51 AM IST


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महानिरीक्षक जोन के पद को समाप्त करके उनके दायरे को परिक्षेत्र तक सीमित करने और बड़े नगरों मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जगह उपमहानिरीक्षकों की तैनाती के फैसले की घोषणा के अगले ही दिन उसे अमली जामा पहनाते हुए 33 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये। सरकार ने महानिरीक्षकों उपमहानिरीक्षकों और कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों सहित 33 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया जिनमें लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिल कुमार भी शामिल हैं। गृह विभाग की तबादला सूची के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक पीएसी लखनऊ के पद पर तैनात रहे प्रवीण सिंह को लखनऊ परिक्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है जबकि लखनऊ जोन के पुलिस महानिरीक्षक एके. जैन को उनकी जगह पर तैनात कर दिया गया है। जैन के पास बहरहाल मुख्यमंत्री सुरक्षा और आतंकवाद निरोधी दस्ते ‘एटीएस' के पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी बहाल रखी गयी है। इलाहाबाद जोन के पुलिस महानिरीक्षक सूर्य कुमार को इलाहाबाद परिक्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है जबकि मेरठ जोन के पुलिस महानिरीक्षक गुरुबचन लाल को मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। कानपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक भानुप्रताप सिंह को कानपुर परिक्षेत्र, वाराणसी जोन के पुलिस महानिरीक्षक गुरुदर्शन सिंह को वाराणसी परिक्षेत्र, आगरा जोन के पुलिस महानिरीक्षक जीपी. शर्मा को आगरा परिक्षेत्र, बरेली जोन के पुलिस महानिरीक्षक मोहम्मद जावेद अख्तर को बरेली परिक्षेत्र और पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक मुख्यालय लखनऊ जीएल. मीना को मुरादाबाद परिक्षेत्र का महानिरीक्षक बना दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक टेलीकाम रामदेव को गोरखपुर परिक्षेत्र के महानिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है जबकि उनकी जगह गोरखपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक सुजानबीर सिंह को तैनात कर दिया गया है। सहारनपुर के पुलिस महानिरीक्षक आनन्द कुमार को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक के पद पर तैनात किया गया है जबकि आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एनके श्रीवास्तव को लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिल कुमार की जगह पर लखनऊ जिले का पुलिस उप महानिरीक्षक तैनात कर दिया गया है। आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रेम प्रकाश को आगरा जिले का ही पुलिस उपमहानिरीक्षक बना दिया गया है जबकि कानपुर नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरीराम शर्मा को उसी जिले का पुलिस उपमहानिरीक्षक बना दिया गया है। मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक आदित्य मिश्रा को मेरठ जिले का पुलिस उपमहानिरीक्षक बना दिया गया है जबकि इलाहाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक एमके बशाल को मुरादाबाद जिले का उपमहानिरीक्षक तैनात किया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक एटीएस जोन इलाहाबाद के पद पर तैनात रहे अजय आनन्द मेरठ जिले के पुलिस उपमहानिरीक्षक बना दिये गये हैं जबकि बस्ती परिक्षेत्र के उपमहानिरीक्षक वाराणसी जिले के पुलिस उपमहानिरीक्षक बना दिये गये हैं। झांसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुशील कुमार सिंह को बरेली जनपद पुलिस उपमहानिरीक्षक फैजाबाद परिक्षेत्र बीपी त्रिपाठी को इलाहाबाद जनपद का पुलिस उपमहानिरीक्षक तैनात कर दिया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र को बस्ती परिक्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र बद्री प्रसाद को इसी पद पर झांसी परिक्षेत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र आनन्द स्वरुप को देवीपाटन परिक्षेत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र राजेश कुमार राय को फैजाबाद परिक्षेत्र तथा लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक चन्द्र प्रकाश प्रथम को पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे के पद पर तैनात किया गया है। लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिल कुमार को गाजियाबाद का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है वहीं गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकुमार बिजनौर जिले के पुलिस अधीक्षक बना दिये गये हैं। बिजनौर के पुलिस अधीक्षक चन्द्रप्रकाश द्वितीय को फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक मोहित अग्रवाल की जगह तैनात किया गया है जिन्हें कि अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ में पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। इलाहाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रघुबीर लाल को लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था के पद पर तैनात किया गया है जबकि वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय प्रकाश को मुजफ्फरनगर जिले का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है और मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह सुल्तानपुर जिले के पुलिस अधीक्षक बना दिये गये हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment