नेपोटिज्म की बहस के बीच आलिया भट्ट ने कहा- आगे बढ़ती रहूंगी

Last Updated 16 Sep 2020 02:31:20 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने नेपोटिज्म को लेकर जारी बहस के बीच कहा है कि वह लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ती रहेंगी।


बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही इंडस्ट्री में फैले नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुयी है।

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर की बर्थडे पार्टी के वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। आलिया ने रणबीर के साथ 'आप जैसा कोई मेरी जिदंगी में आए...' गाने पर डांस करते हुए रिद्धिमा को खास अदांज में बर्थडे विश किया है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इसी बीच अब आलिया भट्ट की एक और तस्वीर चर्चा में आई है। इस तस्वीर के साथ उसका कैप्शन भी चर्चा में हैं।  

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ ही आलिया ने हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट के गाने ‘शेक इट ऑफ’ के कुछ बोल लिखे हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा हैं, “मैं लक्ष्य की ओर चलती रहूंगी, नहीं रुक सकती, न रुकूंगी, बस आगे बढ़ती रहूंगी।”

 

 

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment