भारतीय सिनेमा का मध्य एशिया पर बड़ा प्रभाव : अनुराग ठाकुर

Last Updated 24 Nov 2022 09:34:05 AM IST

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय सिनेमा का मध्य एशिया पर भी बड़ा प्रभाव है।


भारतीय सिनेमा का मध्य एशिया पर बड़ा प्रभाव : अनुराग ठाकुर

उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि हम दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों के हो सकते हैं लेकिन हमारे बीच कई चीजें समान हैं। युवा देश के सबसे महत्वपूर्ण हितधारक हैं।’

ठाकुर द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किए गए वीडियो में प्रतिनिधियों को भारतीय फिल्मी गानों की धुन पर झूमते हुए देखा गया।

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सद्भावना और अच्छे संबंधों को बढ़ावा देने में काफी मददगार साबित होंगे। मंत्री ने प्रतिनिधियों की प्रस्तुतियों की भी सराहना की।

एक वीडियो में मंत्री प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करते हुए नजर आए। प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य को जलवायु संकट के बारे में बात करते देखा गया और उसने भारत से स्वच्छ ऊर्जा को बढावा देने का नेतृत्व करने का आग्रह किया।

युवा मामलों के विभाग ने अपनी तरह के अनूठे अंतरराष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत मध्य एशियाई देशों के युवा प्रतिनिधिमंडल के 100 से अधिक सदस्यों की मेजबानी की।

ठाकुर ने मंगलवार रात प्रतिनिधिमंडल के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया जहां उन्होंने कजाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के युवाओं के साथ बातचीत की।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment