इस लड़की में है तीन लोगों का DNA!

OMG! लंदन में रहने वाली एक लड़की में है तीन लोगों का DNA

क्या कभी किसी शख्स में तीन लोगों का डीएनए हो सकता है? क्या कभी किसी के तीन जैविक 'माता-पिता' हो सकते है? जी हां, ये खबर आपके मन में ऐसे ही सवाल उठाएंगी. लंदन की रहने वाली अलाना सारीनेन नाम की एक लड़की के शरीर में तीन लोगों का डीएनए है. यानी अलाना दुनिया की उन 30 से 50 लोगों में से एक है, जिनके शरीर में किसी तीसरे व्यक्ति के कुछ माइटोकॉन्ड्रिया हैं और इसी वजह से कुछ डीएनए भी. अलाना अमेरीका के एक मशहूर इनफर्टिलिटी केंद्र में उपचार के बाद गर्भ में आई थी, जिस पर बाद में प्रतिबंध लगा दिया गया था. गौरतलब है कि अलाना की मां शेरोन सारीनेन दस साल से आईवीएफ तकनीक से मां बनने का प्रयास कर रही थी. आगे की तस्वीरों में जानिए कैसे हो सकता है अलाना में तीन लोगों का डीएनए.

 
 
Don't Miss