हिन्दी दिवस पर चीनियों ने मारी बाज़ी

 हिन्दी दिवस पर चीनी प्रतिभागियों ने मारी बाज़ी

यह पहला मौक़ा था जब शंघाई कोंसलावास ने इतने बड़े स्तर पर हिन्दी दिवस का आयोजन किया. भारतीय कोंसलावास शंघाई के सांस्कृतिक अधिकारी प्रशांत और भारतीय संघ, शंघाई की सांस्कृतिक विभाग प्रमुख श्रीमती बीना वाघेला की कोशिशों का नतीजा है कि पहली बार इस आयोजन में बड़ी संख्या में हिन्दुस्तानी बच्चे, महिलाओं और पुरूषों के अलावा शंघाई अंतर्राष्ट्रीय भाषा अध्ययन विश्वविद्यालय से हिन्दी विभाग के छात्रों ने भी शिरकत की.

 
 
Don't Miss