मंडेला अब तस्वीरें ही बाकी....

 रंगभेद विरोधी आंदोलन के प्रणेता नेल्सन मंडेला का निधन

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जूमा राष्ट्रीय टेलीविजन पर यह घोषणा करते हुए कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीकी हमवतनो, हमारे प्यारे .. हमारे लोकतांत्रिक राष्ट्र के संस्थापक राष्ट्रपति चल बसे.’’जूमा ने बताया कि उनका निधन 5 दिसंबर को रात 8.50 बजे (अफ्रीकन समयानुसार) पर निधन हो गया. जोहान्सबर्ग में द. अफ्रीका के शांति के नोबेल विजेता और पहले अश्वेत पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का बृहस्पतिवार को आवास में निधन हो गया. द अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकोब जूमा ने उनके निधन की पुष्टि कर दी है. मंडेला लंबे समय से बीमार चल रहे थे उनके फेफड़े में संक्रमण था, जिससे वे पीडित थे. द. अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जूमा ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए अपने एक राष्ट्रीय टेलीविजन संबोधन में कहा “ दक्षिण अफ्रीका ने अपनी महान संतान को खो दिया है, वे अब आराम कर रहें हैं, वे अब शांति में है.” मंडेला को आधुनिक दक्षिण अफ्रीका का पितामह माना जाता है.

 
 
Don't Miss