विधवाओं की बेरंग जिंदगी में लौटे रंग

वृंदावन की विधवाओं ने खेली होली, लगाए रंग-गुलाल

बेरंग जीवन जी रहीं वृंदावन की विधवाओं का जीवन रंगों से भर गया. सभी पर्व खासकर रंगों के पर्व से अलग-थलग रहने वाली विधवाएं आज रंगों से सरोबार थीं. दरअसल, कृष्ण की भूमि वृंदावन के मीरा सहभागिनी विधवाश्रम की महिलाओं ने रविवार से होली खेलनी शुरू कर दी है. यहां होली का पर्व चार दिनों तक मनाया जाएगा. इन चार दिनों में करीब पांच आश्रम की 800 महिलाएं होली मनाएंगी. एनजीओ सुलभ इंटरनेशनल द्वारा इस विधवाश्रम में रही रही महिलाओं को सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं. आज इस आश्रम की 300 विधवाओं ने बड़े उत्साह के साथ होली मनाई. अभी तक ये महिलाएं केवल अपने ठाकुर जी (श्री कृष्ण) के साथ होली खेलती थीं. यह साल इनके लिए अलग है. हालांकि इस उत्सव में बाहर का कोई व्यक्ति शामिल नहीं था. सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक ने कहा कि विधवा महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए यह आयोजन किया गया है.

 
 
Don't Miss