प्रियंका गांधी रायबरेली के दौरे पर

प्रियंका गांधी रायबरेली के दौरे पर,लिया विकास कार्यों का जायजा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में संगठन को मजबूत करने का जिम्मा संभाल रही उनकी बेटी प्रियंका गांधी लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरने के बाद प्रियंका ने सड़क मार्ग से रायबरेली पहुंचकर अचानक असोहा गांव का रुख किया. बताया जा रहा है कि इलाके के कांग्रेसी दिग्गजों और गांधी परिवार के नजदीकियों को भी प्रियंका के आने की खबर सोमवार सुबह ही लगी. कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका के इस अचानक दौरे को उनके रायबरेली से चुनाव लडऩे की संभावनाओं से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

 
 
Don't Miss