PICS:प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली में

Photos:प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली में

प्रियंका गांधी वाड्रा आज सोमवार को दो दिन के रायबरेली दौरे पर पहुंचेंगी. इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगी. आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए वह चुनावी रणनीति पर भी चर्चा करेंगी. अपने दो दिन के दौरे के दौरान प्रियंका पार्टी के कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. दो दिन के दौरे में प्रियंका पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ आम जनता से भी मिलेंगी. प्रियंका के रायबरेली आने से पहले भुएमउ गेस्ट हाउस के बाहर एसपीजी के जवान तैनात हो गए हैं. खबर है कि प्रियंका सोमवार को गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी. इस दौरान प्रियंका जन जागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में भी जानकारी ले सकती हैं.

 
 
Don't Miss