लालू बिना राबड़ी की छठ पूजा

 इस बार लालू बिना छठ मना रही हैं राबड़ी देवी

जेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव संभवत: वर्षों बाद पवित्र पर्व छठ नहीं मना रहे हैं. वहीं दूसरी ओर पटना में उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी वर्षों बाद अकेले ही छठ का व्रत कर रही हैं. रांची स्थित बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागार के अधिकारियों ने बताया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जेल में बंद होने के चलते इस वर्ष पवित्र छठ का पर्व नहीं मना रहे हैं. प्रति वर्ष इस अवसर पर व्रत करने वाले और गंगा घाट पर जाकर सपत्नीक पूजा में भाग लेने वाले लालू प्रसाद यादव इस वर्ष चारा घोटाले के एक मामले में दोषी करार दिये जाने और उच्च न्यायालय से जमानत याचिका खारिज होने के बाद यहां बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं.

 
 
Don't Miss