PICS: कश्मीर में न्यूनतम तापमान गिरा, ठंड बढ़ी

PICS: कश्मीर में न्यूनतम तापमान गिरा, ठंडी हवाओं का कहर बढ़ा

कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान के शून्य से कई डिग्री नीचे गिरने के साथ ठंडी हवाओं का कहर और बढ़ गया. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. इससे पिछली रात यानी शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम था. दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान और गिर गया और शून्य से 12.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा. अधिकारी ने कहा कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया.

 
 
Don't Miss