पाकिस्तान के पूर्व मंत्री राहुल गांधी की कर रहे तारीफ, यही कांग्रेस का असली चेहरा : CM योगी

Last Updated 03 May 2024 05:46:05 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंडी गठबंधन देश के हित का नहीं बल्कि स्वार्थ का गठबंधन है। देश में राहुल गांधी की कोई तारीफ नहीं करता है, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी कर रहे हैं। यह उनका असली चेहरा है।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल लोकसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी को वोट देने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में जब भी संकट आएगा तो सबसे पहले राहुल गांधी इटली भाग जाएंगे। उन्हें भारत और यहां की जनता को याद नहीं आएगी। जब चुनाव आते हैं तो इन्हें रामलला याद आते हैं और उत्तर प्रदेश आ जाते हैं। राहुल गांधी चुनाव शुरू होते ही गठबंधन करते हैं और चुनाव खत्म होते ही भाग जाते हैं। यह इनकी फितरत है। यह आने वाले पांच साल तक दिखायी नहीं देंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि कांग्रेस और सपा का इंडी गठबंधन पिछड़ी जाति के आरक्षण को काट करके अल्पसंख्यकों को देने की बात कहता है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे क्योंकि धर्म के आधार पर आरक्षण भारत के विभाजन का आधार बनेगा। यह आजाद भारत धर्म के आधार पर आरक्षण स्वीकार नहीं कर सकता। कांग्रेस और सपा देश का फिर से विभाजन चाहती है। वह यह जातीय जनगणना कराकर जातीय समूह में बांटकर और लड़ाकर रखना चाहती है। हम आरक्षण में सेंध लगाकर किसी भी दल को ऐसा करने नहीं देंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि साल 2014 से पहले देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थी। देश में आतंकवाद और नक्सलवाद सिर चढ़कर बोल रहा था। इतना ही नहीं देश में विकास कार्य ठप थे और भ्रष्टाचार चरम पर था।

आईएएनएस
संभल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment