अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की सड़क हादसे में मौत

Last Updated 21 Apr 2024 07:39:32 AM IST

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के बहनोई की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।


अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की सड़क हादसे में मौत

उनका इलाज इस कोलकाता में चल रहा है। बयाया जा रहा है कि उनके बहनोई राजेश तिवारी अपनी पत्नी और पंकज त्रिपाठी की बहन सविता तिवारी के साथ कोलकाता जा रहे थे। उनके बहनोई वहीं रेलवे में नौकरी करते थे। वो अपने गृह जनपद बिहार के गोपालगंज आये हुए थे। इसी दौरान निरसा बाजार में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। ताजा अपडेट ये है कि जख्मी सविता तिवारी को धनबाद से कोलकाता रेफर कर दिया गया। पंकज त्रिपाठी भी कोलकाता पहुंचने वाले हैं।

SNMMCH में इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर सविता तिवारी को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता बीएम बिरला अस्पताल भेज दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी अहले सुबह करीब 3 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे। कोलकाता एयरपोर्ट से वो सीधे बीएम बिरला अस्पताल जाएंगे। अस्पताल पहुंचकर अपनी बहन सविता तिवारी का हाल-चाल लेंगे। वहीं, अस्पताल डॉक्टर यूके ओझा ने कहा कि सड़क दुर्घटना हुई थी। घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए परिजनों के आग्रह पर कोलकाता रेफर किया गया।
वहीं, धनबाद एसएनएमएमसीएच में आपात चिकित्सा के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार गिनदौरिया ने बताया कि पंकज त्रिपाठी की बहन के पैर में फ्रैक्चर आया है और वो खतरे से बाहर हैं। निरसा बाजार में डिवाइडर से कार के टकरा जाने से ये हादसा हुआ था।
 

 

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment