भारत की हार के बाद धोनी के घर की सुरक्षा बढ़ायी गयी

Last Updated 27 Mar 2015 04:40:52 PM IST

आस्ट्रेलिया के हाथों सिडनी में विश्वकप सेमीफाइनल मैच में भारत की करारी हार के बाद कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के घर की सुरक्षा बढा दी गयी.


भारत की हार के बाद धोनी के घर की सुरक्षा बढ़ायी गयी

और वहां सशस्त्र बलों की अतिरिक्त तैनाती कर दी गयी.

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि भारत की हार के बाद क्रि केट प्रेमियों में बढ़े आक्रोश के मद्देनजर एहतियातन भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी.

उन्होंने बताया कि धोनी के घर की सुरक्षा रांची पुलिस पूरे वर्ष करती है लेकिन ऐसे महत्वपूर्ण मैचों और प्रतियोगिताओं के समय में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाती है. धोनी के घर के बाहर आज शाम झारखंड सशस्त्र बल की एक कंपनी तैनात कर दी गयी.

भारत की हार के तुरंत बाद ही बड़ी संख्या में क्रि केट प्रेमी धोनी के घर के बाहर एकत्रित हो गये लेकिन उनकी नाराजगी धोनी से नहीं थी क्योंकि उन्होंने आखिर तक कोशिश की थी.
कोलकाता से आये धोनी के एक प्रशंसक शोमित ने कहा, ‘‘मैं तो अपने परिजनों के साथ यहां भारतीय टीम के जीतने पर धोनी के घर के सामने हर्ष व्यक्त करने और खुशियां मनाने आया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ.’’

धोनी के घर के सामने मौजूद एक अन्य प्रशंसक रीमा ने कहा कि आज धोनी की कोई गलती नहीं थी. विराट कोहली, सुरेश रैना, शिखर धवन और रवीन्द्र जडेजा जैसे स्टार खिलाड़ियों ने जब अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो अकेला धोनी क्या करता. ज्यादातर क्रि केट प्रेमी आज यहां बहुत मायूस दिखायी दिये.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment