कोविड-19 : अफरीदी का समर्थन करने पर युवराज-हरभजन को लेकर बंटा ट्विटर

Last Updated 01 Apr 2020 03:28:53 PM IST

भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने हाल ही पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के कोविड-19 में लोगों की मदद करने को सराहा था। अब इन दोनों को लेकर ट्विटर आपस में बंट गया है।


युवराज सिंह और हरभजन सिंह (फाइल फोटो)

कुछ लोग अफरीदी का समर्थन करने पर इन दोनों को सराह रहे हैं तो कुछ इन दोनों की आलोचना कर रहे हैं।

दोनों खिलाड़ियों ने अफरीदी के समर्थन में ट्वीट किए थे।

दरअसल युवराज और हरभजन ने ट्विटर पर पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद आफरीदी की संस्था के प्रति समर्थन दिखाया और फैंस ने दान करने की अपील की। जिस पर भारतीय फैंस भड़क गए।

ट्विटर पर बुधवार को हैशटैग शेमऑनयुवीभज्जी ट्रेंड कर रहा था इसके आलावा हैशटैग आईस्टैंड विदयुवी भी ट्रेंड कर रहा था।

एक यूजर ने लिखा, "हां, इंसानियत पहले है। उस इंसान का समर्थन करना जो भारत और भारतीय सेना के बारे में फालतू बातें करता है, हां इंसानियत पहले है लेकिन क्यों ये लोग आतांकवादियों का समर्थन करने लगे। हैशटैग शेमऑनयुवीभज्जी।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "ऐसे समय में जब आयात बंद है और हमारे संसाधन भी कम पड़ रहे हैं ऐसे में युवराज और हरभजन का अफरीदी को दान देने के लिए कहना, लगता है कि इन दोनों का नाम उस सूची से हटा देना चाहिए जो हमें प्रेरित करते हैं।"

ट्विटर पर इन दोनों का समर्थन भी किया जा रहा है।

एक यूजर ने लिखा, "उन्होंने सिर्फ दान देने की अपील की है। यह आपकी मर्जी है कि आप दान दें या नहीं दें। शाहिद अफरीदी ने भी युवीकैन संस्था के लिए दान दिया था। इंसानियात पहले को सलाम। हैशटैग आईस्टैंडविदयुवी हैशटैग वीआरविद युवी।"

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment