धोनी आईपीएल में 200 छक्के मारने वाले पहले भारतीय बने

Last Updated 22 Apr 2019 03:04:16 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।


धोनी 200 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ अपनी धुआंधार पारी के बावजूद चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत न दिला सके हों लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग ट्वंटी 20 टूर्नामेंट में 200 छक्के मारने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने का रिकार्ड उन्होंने अपने नाम जरूर कर लिया है। 

चेन्नई को बेंगलुरू से उसके घरेलू एम चिन्नास्वामी मैदान पर रविवार को एक रन से हार झेलनी पड़ी थी जो उसकी लगातार दूसरी शिकस्त है। इस मैच में चेन्नई के कप्तान धोनी ने अकेले दम पर संघर्ष करते हुये 48 गेंदों में पांच चौके और सात छक्के लगाते हुये नाबाद 84 रन की लाजवाब पारी खेली थी। हालांकि टीम लक्ष्य का पीछा करने में मा एक रन से चूक गयी।

धोनी अपनी इस पारी की बदौलत हालांकि आईपीएल इतिहास के पहले भारतीय क्रिकेटर बन गये जिसने 200 छक्के लगाने की उपलब्धि अपने नाम की है। वह ओवरऑल तीसरे खिलाड़ी हैं जिसने यह आंकड़ा छूआ है। उनसे आगे इस सूची में कैरेबियाई बल्लेबा क्रिस गेल हैं जिनके नाम 323 छक्के हैं जबकि बेंगलुरू टीम के दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबा ए बी डीविलियर्स 204 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।   

धोनी ने आरसीबी के खिलाफ अपनी पारी में सात छक्के जड़े जिसके बाद उनका कुल आंकड़ा 203 पहुंच गया है।

भारतीय खिलाड़यिों में छक्कों के मामले में चेन्नई के कप्तान सबसे आगे हैं। उनके बाद मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा (190) दूसरे और फिर सुरेश रैना(190) हैं। आरसीबी के कप्तान विराट(186) उनके बाद हैं।
 

 

वार्ता
बेंगलुरू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment