भारत ने मोहाली वनडे जीता, न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया
Last Updated 23 Oct 2016 01:10:22 PM IST
भारत ने मोहाली में तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बनाई.
- 16:43 : नीशाम (57) और मेट हेनरी (38) क्रीज पर हैं
- 16:43 : न्यूजीलैंड का स्कोर 8 विकेट पर 283 रन
- 16:30 : नीशाम (41) और मेट हेनरी (18) क्रीज पर हैं
- 16:29 : नीशाम और हेनरी क्रीज पर जमे
- 16:28 : न्यूजीलैंड का स्कोर 8 विकेट पर 245 रन
- 16:22 : न्यूजीलैंड का स्कोर 8 विकेट पर 233 रन
- 16:08 : न्यूजीलैंड का स्कोर 8 विकेट पर 206 रन
- 15:56 : न्यूजीलैंड का स्कोर आठ विकेट खोकर 199 रन
- 15:40 : न्यूजीलैंड का स्कोर सात विकेट खोकर 180 रन
- 15:39 : न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा
- 15:29 : न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा
- 15:28 : न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट खोकर 165 रन
- 15:28 : न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा
- 15:27 : टेलर को 44 रनों के स्कोर पर धोनी ने किया स्टंपिंग
- 15:04 : 26 ओवरों के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट खोकर 137 रन
- 14:55 : न्यूजीलैंड 2 विकेट पर 131 (24.3 ओवर)
- 14:45 : न्यूजीलैंड के टॉम लैथम 46 और रॉस टेलर 19 रन पर खेल रहें हैं
- 14:36 : न्यूजीलैंड 2 विकेट पर 101 रन
- 14:23 : जाधव ने लिया विलियम्सन का विकेट
- 14:23 : न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा , विलियम्सन 22 रन बनाकर आउट
- 13:51 : न्यूजीलैंड एक विकेट खोकर 53 रन
- 13:51 : न्यूजीलैंड का एक विकेट गिरा, गुप्टिल 27 रन बनाकर आउट
- 13:48 : न्यूजीलैंड का स्कोर चार ओवर में 21 रन
- 13:30 : भारत के उमेश यादव ने पहला ओवर डाला
- 13:29 : न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम और मार्टिन गुप्टिल ने की पारी की शुरुआत.
टॉस जीत भारत ने चुनी गेंदबाजी (फाइल फोटो) |
न्यूजीलैंड के खिलाफ पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर हुए तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को उसके दो कप्तानों ने जीत दिलाई.
सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धौनी (80) और सभी प्रारूपों में भविष्य के कप्तान के तौर पर देखे जा रहे विराट कोहली (नाबाद 154) की नायाब पारियों की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया.
न्यूजीलैंड से मिले 286 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने कोहली और धौनी के बीच 151 रनों की साझेदारी की बदौलत भारत ने 48.2 ओवरों में 273 रन बनाए और 10 गेंद रहते जीत हासिल कर ली.
कोहली के साथ मनीष पांडेय (नाबाद 24) भारत को जीत दिलाकर नाबाद लौटे.
भारत ने रोहित शर्मा (13) और अजिंक्य रहाणे (5) के रूप में शुरुआत में जल्द ही दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन उसके बाद धौनी और कोहली ने जिस तरह भारतीय पारी को संभाला, लग रहा था कि भारतीय टीम के जहाज को दो-दो कप्तान नेतृत्व दे रहे हों.
धौनी ने 91 गेंदों की अपनी नायाब पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए. इस दौरान धौनी ने एकदिवसीय करियर में 9,000 रनों का आंकड़ा पार किया और ऐसा करने वाले दुनिया के 17वें बल्लेबाज और तीसरे विकेटकीपर/बल्लेबाज बन गए.
धौनी यह कारनामा करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं. इसके आलावा धौनी ने सर्वाधिक छक्के लगाने के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. धौनी के नाम अब एकदिवसीय में 196 छक्के हो गए हैं, जबकि तेंदुलकर ने 195 छक्के लगाए थे. हालांकि इस सूची में 351 छक्कों के साथ शाहिद अफरीदी शीर्ष पर हैं.
कोहली ने जिस अंदाज में भारत को जीत दिलाई वह भारतीय क्रिकेट के भविष्य का मार्ग तय करने वाला होगा. कोहली ने 134 गेंदों की अपनी मैच जिताऊ पारी में 16 चौके और एक छक्का लगाया.
इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने टॉम लाथम (61), रॉस टेलर (44) और जिम्मी नीशम (57) और मैट हेनरी (नाबाद 39) के अलावा अपने बल्लेबाजों केसंयुक्त प्रयास से 285 रनों का चुनौतपूर्ण स्कोर खड़ा किया.
हालांकि किवी टीम पूरे ओवर नहीं खेल सकी और दो गेंद पहले ही पूरी टीम पवेलियन लौट गई.
न्यूजीलैंड की पारी समेटने में उमेश यादव और केदार जाधव ने तीन-तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई.
इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली.
| Tweet |