India v West Indies: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को एक रन से हराया

Last Updated 27 Aug 2016 07:05:24 PM IST

आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को एक रन से हराकर पहला टी-20 मुकाबला अपने नाम किया.

  • 22:58 : रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को एक रन से हराया
  • 22:47 : आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 8 रन की जरूरत
  • 22:45 : लोकेश राहुल ने चौका लगाया
  • 22:44 : लोकेश राहुल ने छक्का मारकर शतक पूरा किया
  • 22:39 : धोनी ने 2 रन बनाये
  • 22:38 : भारत को जीत के लिए 16 गेंदों में 29 रन की जरूरत
  • 22:38 : धोनी ने चौका लगाया
  • 22:36 : 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 213/3
  • 22:36 : लोकेश राहुल ने छक्का लगाया
  • 22:34 : भारत को 20 गेंदों में जीत के लिए 40 रन की दरकार
  • 22:33 : धोनी ने दूसरा छक्का लगाया
  • 22:32 : भारत ने 200 रन पूरे किये
  • 22:32 : धोनी ने छक्का लगाया
  • 22:28 : 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 193/3
  • 22:27 : लोकेश राहुल ने चौका लगाया
  • 22:18 : राहुल ने छक्का लगाया
  • 22:17 : 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 168/3
  • 22:13 : लोकेश राहुल ने चौका लगाया
  • 22:13 : लोकेश राहुल ने छक्का लगाया
  • 22:12 : 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 150/3
  • 22:09 : धोनी ने चौका लगाया
  • 22:06 : 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 138/3
  • 22:06 : धोनी नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे
  • 22:04 : रोहित शर्मा 62 रन बनाकर आउट
  • 22:04 : भारत का तीसरा विकेट गिरा, रोहित शर्मा आउट
  • 22:03 : लोकेश राहुल ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया
  • 22:03 : लोकेश राहुल ने चौका लगाया
  • 21:59 : 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 131/2
  • 21:59 : रोहित शर्मा ने छक्का लगाया
  • 21:58 : लोकेश राहुल ने चौका लगाया
  • 21:55 : 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 116/2
  • 21:54 : रोहित ने अर्द्धशतक पूरा किया
  • 21:54 : रोहित शर्मा ने छक्का लगाया
  • 21:50 : 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 104/2
  • 21:47 : भारत ने 100 रन पूरे किये
  • 21:47 : राहुल ने चौका लगाया
  • 21:46 : 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 96/2
  • 21:44 : रोहित शर्मा ने दूसरा छक्का लगाया
  • 21:44 : रोहित शर्मा ने छक्का लगाया
  • 21:42 : 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 80/2
  • 21:42 : राहुल ने चौका लगाया
  • 21:39 : राहुल ने चौका लगाया
  • 21:35 : राहुल ने छक्का लगाया
  • 21:35 : राहुल ने चौका लगाया
  • 21:35 : 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 51/2
  • 21:33 : लोकेश राहुल नए बल्लेबाज मैदान पर उतरे
  • 21:31 : भारत का दूसरा विकेट गिरा, विराट कोहली 16 रन पर आउट
  • 21:29 : कोहली ने चौका लगाया
  • 21:29 : 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 40/1
  • 21:28 : विराट कोहली ने दूसरा चौका लगाया
  • 21:27 : कोहली ने चौका लगाया
  • 21:27 : विराट कोहली नए बल्लेबाज मैदान पर उतरे
  • 21:24 : 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 31/1
  • 21:23 : भारत का पहला विकेट गिरा, अजिंक्य रहाणे आउट
  • 21:22 : रोहित ने चौका लगाया
  • 21:17 : रहाणे ने अपना पहला चौका लगाया
  • 21:17 : 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 19 रन
  • 21:16 : रोहित ने चौका लगाया
  • 21:15 : रोहित ने लगातार दूसरा चौका लगाया
  • 21:14 : रोहित ने चौका लगाया
  • 21:13 : भारत ने पहले ओवर में 5 रन बनाये
  • 21:11 : पहली गेंद पर रोहित ने दो रन बनाये
  • 21:11 : अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा मैदान पर उतरे
  • 21:10 : भारत की पारी की शुरुआत हुई
  • 20:58 : वेस्टइंडीज ने भारत को 246 रन का लक्ष्य दिया
  • 20:58 : वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 245 रन बनाये
  • 20:56 : सिमंस पहली गेंद पर आउट
  • 20:55 : वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट गिरा
  • 20:55 : पोलार्ड आउट
  • 20:52 : 19 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 236/4
  • 20:51 : पोलार्ड ने छक्का लगाया
  • 20:41 : वेस्टइंडीज 215/3 (17/20 ओवर)
  • 20:35 : Jadeja to Lewis, OUT E Lewis c Ashwin b Jadeja 100
  • 20:33 : वेस्टइंडीज 204/2 (15.3/20 ओवर )
  • 20:32 : AD Russell lbw b Jadeja 22
  • 20:19 : 13 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कार 181/1
  • 20:18 : रसेल ने छक्का लगाया
  • 20:16 : लेविस ने भुवनेश्वर की गेंद पर चौका लगाया
  • 20:11 : 11 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कार 164/1
  • 20:10 : लेविस ने बिन्नी की गेंद पर लगातार पांचवां छक्का लगाया
  • 20:09 : लेविस ने बिन्नी की गेंद पर लगातार चौथा छक्का लगाया
  • 20:09 : वेस्टइंडीज ने 150 रन पूरे किये
  • 20:08 : लेविस ने बिन्नी की गेंद पर लगातार तीसरा छक्का लगाया
  • 20:07 : इविन लेविस ने स्टुअर्ट बिन्नी की गेंद पर लगातार दूसरा छक्का लगाया
  • 20:07 : इविन लेविस ने स्टुअर्ट बिन्नी की गेंद पर छक्का लगाया
  • 20:06 : आंद्रे रसल नए बल्लेबाज मैदान पर उतरे
  • 20:05 : 10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कार 132/1
  • 20:01 : 126 रन पर वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा
  • 20:01 : चार्ल्स को मोहम्मद शमी ने बोल्ड किया
  • 20:01 : जॉनसन चार्ल्स 79 रन बनाकर आउट हुए
  • 20:00 : वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा
  • 19:59 : लेविस ने चौका लगाया
  • 19:58 : 9 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कार बिना विकेट खोए 121 रन
  • 19:58 : जॉनसन चार्ल्स ने छक्का लगाया
  • 19:56 : जॉनसन चार्ल्स ने छक्का लगाया
  • 19:53 : 8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कार बिना विकेट खोए 101 रन
  • 19:52 : वेस्टइंडीज ने 7.4 ओवर में 100 रन पूरे किये
  • 19:52 : जॉनसन चार्ल्स ने अश्विन की गेंद पर छक्का लगाया
  • 19:50 : 7 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कार बिना विकेट खोए 91 रन
  • 19:49 : इविन लेविस ने रविंद्र जडेजा की गेंद पर लगातार दूसरा छक्का लगाया
  • 19:49 : इविन लेविस ने रविंद्र जडेजा की गेंद पर छक्का लगाया
  • 19:48 : 6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कार बिना विकेट खोए 78 रन
  • 19:47 : जॉनसन चार्ल्स ने अश्विन की गेंद पर दूसरा छक्का लगाया
  • 19:46 : जॉनसन चार्ल्स ने अश्विन की गेंद पर छक्का लगाया
  • 19:44 : 5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कार बिना विकेट खोए 64 रन
  • 19:42 : जॉनसन चार्ल्स ने छक्का लगाया
  • 19:41 : इविन लेविस ने बुमराह की गेंद पर चौका लगाया
  • 19:40 : इविन लेविस ने बुमराह की गेंद पर छक्का लगाया
  • 19:39 : 4 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कार बिना विकेट खोए 46 रन
  • 19:37 : जोनसन चार्ल्स ने छक्का लगाया
  • 19:36 : जोनसन चार्ल्स ने चौका लगाया
  • 19:36 : जोनसन चार्ल्स ने शमी की गेंद पर चौका लगाया
  • 19:35 : इविन लेविस और जोनसन चार्ल्स ओपनिंग करने मैदान पर उतरे
  • 19:34 : India Team- RG Sharma, KL Rahul, V Kohli, AM Rahane, MS Dhoni, STR Binny, R Ashwin, RA Jadeja, Mohammed Shami, JJ Bumrah, B Kumar
  • 19:34 : West Indies Team J Charles, ADS Fletcher†, E Lewis, MN Samuels, LMP Simmons, KA Pollard, AD Russell, DJ Bravo, CR Brathwaite, SP Narine, S Badree
  • 19:33 : वेस्टइंडीज के क्रिस गेल चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेलेंगे. टेस्ट कप्तान जेसन होल्डर को भी टीम में जगह नहीं मिली है.
  • 19:33 : शिखर धवन को टीम में शामिल नहीं किया गया है जबकि लोकेश राहुल और रोहित शर्मा पारी की शुरूआत करेंगे.
  • 19:33 : भारतीय टीम पहली बार अमेरिका में कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेल रही है.
  • 19:32 : भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 क्रिकेट मैच में टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
  • 19:32 : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता
  • 19:31 : धोनी का टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला

जॉनसन चार्ल्स ने अर्द्धशतक जमाया.

टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारी पड़ गया. लोकेश राहुल के टी-20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास के दूसरे सबसे तेज शतक के बावजूद भारत को एविन लुईस के पांचवें सबसे तेज शतक के कारण शनिवार को रनों की बरसात के बीच पहले टी-20 एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक रन से हार का सामना करना पड़ा.

अपना सिर्फ चौथा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे राहुल ने 51 गेंद में पांच छक्कों और 12 चौकों की मदद से नाबाद 110 रन की पारी खेलने के अलावा रोहित शर्मा (62) के साथ तीसरे विकेट के लिए 89 और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (43) के साथ चौथे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की लेकिन इसके बावजूद वेस्टइंडीज के 246 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम चार विकेट पर 244 रन ही बना सकी और एक रन से मैच हार गई. राहुल ने सिर्फ 46 गेंद में शतक पूरा किया.

इससे पहले अपना दूसरा टी20 मैच खेल रहे लुईस ने सिर्फ 49 गेंद में पांच चौकों और नौ छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेलने के अलावा चार्ल्स (79) के साथ 9.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 126 जोड़े जिससे टीम ने रिकार्ड छह विकेट पर 245 रन बनाए. लुईस ने आंद्रे रसेल (22) के साथ दूसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी भी की. लुईस ने 48 गेंद में शतक पूरा किया लेकिन वह न्यूजीलैंड के र्रिचड लेवी (45 गेंद) का सबसे तेज शतक का रिकार्ड नहीं तोड़ पाए. चार्ल्स ने 33 गेंद का सामना करते हुए सात छक्के और छह चौके लगाए. कल दूसरा मैच इसी मैदान पर खेल जाएगा.
वेस्टइंडीज का टी20 क्रिकेट में यह सर्वाधिक स्कोर है. यह भारत के खिलाफ भी सर्वाधिक स्कोर है. वेस्टइंडीज का पिछला सर्वाधिक स्कोर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट पर 236 रन था जो उसने जनवरी 2015 में जोहानिसबर्ग में बनाया था.

लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पारी की शुरुआत करने उतरे अजिंक्य रहाणे (07) का आंद्रे रसेल की गेंद पर र्थड मैन पर ड्वेन ब्रावो ने शानदार कैच लपका. दूसरे सलामी बल्लेबाज रोहित हालांकि लय में दिखे. उन्होंने लेग स्पिनर सैमुअल बद्री के ओवर में तीन चौके मारे. विराट कोहली (16) ने भी बद्री पर दो चौके मारे लेकिन ब्रावो की गेंद पर विकेटकीपर आंद्रे फ्लेचर को कैच दे बैठे. राहुल ने ब्रावो पर दो रन के साथ पांचवें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया. उन्होंने आते ही आफ स्पिनर सुनील नारायण की पहली दो गेंदों पर चौका और छक्का जड़ने के बाद इसी ओवर में एक और चौका मारा.

उन्होंने कप्तान कालरेस ब्रेथवेट पर भी लगातार दो चौके मारे. रोहित ने भी नारायण के अगले ओवर में लगातार दो छक्के जड़े. राहुल ने ब्रेथवेट पर चौके के साथ नौवें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. रोहित ने कीरोन पोलार्ड पर छक्के के साथ 22 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. रोहित हालांकि इसके बाद पोलार्ड की गेंद पर चार्ल्स को कैच दे बैठे.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment