LIVE: भारत ने इंग्लैंड को 9 विकेट से रौंदा, रहाणे के शतक और धवन की नाबाद 97 रन की पारी से जीता भारत

Last Updated 02 Sep 2014 02:18:16 PM IST

गेंदबाजों के कमाल के बाद रहाणे के शानदार शतक और शिखर धवन के नाबाद 97 रन से भारत ने इंग्लैंड को नौ विकेट से रौंद डाला. भारत ने 24 साल बाद इंग्लैंड में सीरीज जीती.

  • 20:53 : भारत ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया
  • 20:52 : भारत की इंग्लैंड पर बड़ी जीत
  • 20:52 : रहाणे के शतक और धवन के नाबाद 97 रन से जीता भारत
  • 20:52 : भारत ने इंग्लैंड को 9 विकेट से रौंदा
  • 20:51 : धवन ने छक्का लगाकर मैच जीता.
  • 20:50 : धवन ने जड़ा चौका
  • 20:49 : 30 ओवर में भारत का स्कोर 200/1
  • 20:49 : भारत ने 200 रन पूरे किये
  • 20:48 : शिखर धवन ने छक्का लगाया
  • 20:47 : धवन ने दूसरा चौका लगाया
  • 20:46 : धवन ने चौका लगाया
  • 20:43 : रहाणे शानदार 106 रन बनाकर आउट हुए
  • 20:39 : रहाणे ने चौका लगाया
  • 20:39 : वनडे क्रिकेट में रहाणे का पहला शतक
  • 20:39 : रहाणे ने 97 गेंदों में 4 छक्के और 10 चोकों की मदद से शतक पूरा किया
  • 20:37 : रहाणे ने शतक जड़ा
  • 20:36 : 28 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 177 रन
  • 20:31 : 27 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 172 रन
  • 20:26 : 26 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 156 रन
  • 20:20 : 25 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 150 रन
  • 20:16 : जीत के लिए भारत अब सिर्फ 65 रन दूर
  • 20:16 : 24 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 140 रन
  • 20:05 : 21 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 127 रन
  • 20:05 : शिखर धवन ने छक्का लगाकर हॉफ सेंचुरी पूरी की.
  • 20:00 : 20 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 116 रन
  • 19:58 : धवन ने चौका लगाया
  • 19:57 : 19 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 110 रन
  • 19:56 : रहाणे ने छ्क्का लगाया
  • 19:49 : 17.4 ओवर में भारत के 100 रन पूरे
  • 19:48 : भारत ने 100 रन पूरे किये
  • 19:48 : रहाणे ने चौका लगाया
  • 19:48 : रहाणे ने इसी के साथ अपनी हॉफ सेंचुरी पूरी की
  • 19:47 : रहाणे ने मोईन अली की गेंद पर छ्क्का लगाया
  • 19:40 : 15 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 85 रन
  • 19:40 : रहाणे ने छ्क्का लगाया
  • 19:35 : 14 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 75 रन
  • 19:32 : गेंदबाजी में बदलाव, मोईन अली गेंदबाजी करने उतरे
  • 19:30 : धवन 30 और रहाणे 34 रन बनाकर मैदान पर
  • 19:29 : 13 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 70 रन
  • 19:28 : धवन ने चौका लगाया
  • 19:22 : 11 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 60 रन
  • 19:18 : 10 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 57 रन
  • 19:17 : धवन ने तीसरा चौका लगाया
  • 19:16 : धवन का लगातार दूसरा चौका
  • 19:16 : धवन ने चौका लगाया
  • 19:16 : क्रिस वाक्स गेंदबाजी करने उतरे
  • 19:13 : 9 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 45 रन
  • 19:13 : स्टीवन फिन की गेंद पर रहाणे ने चौका जड़ा
  • 19:12 : रहाणे ने चौका लगाया
  • 19:12 : 8 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 41 रन
  • 19:11 : धवन ने चौका लगाया
  • 19:04 : रहाणे ने चौका लगाया
  • 19:01 : रहाणे 21 और धवन 6 रन बनाकर मैदान पर
  • 19:00 : 6 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 28 रन
  • 18:58 : शिखर धवन ने हैरी की गेंद पर चौका लगाया
  • 18:56 : 5 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 20 रन
  • 18:56 : एंडरसन के तीसरे ओवर में रहाणे ने चार चौके मारे
  • 18:55 : रहाणे का चौथा चौका
  • 18:54 : रहाणे का तीसरा चौका
  • 18:54 : रहाणे ने दूसरा चौका लगाया
  • 18:54 : रहाणे ने चौका लगाया
  • 18:54 : हैरी के दूसरे ओवर मेें एक रन
  • 18:53 : 3 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 3 रन
  • 18:53 : एंडरसन का दूसरा ओवर मैडन
  • 18:52 : हैरी ग्रुनी के ओवर में दो रन बने
  • 18:51 : पहले ओवर में एक रन बना
  • 18:51 : जेम्स एंडरसन गेंदबाजी शुरू करते हुए
  • 18:50 : शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे ओपनिंग करने उतरे
  • 17:53 : भारत को 207 रन का लक्ष्य मिला.
  • 17:53 : 206 रन पर इंग्लैंड की पूरी टीम आउट हुई
  • 17:53 : हैरी गुर्नी 3 रन बनाकर बोल्ड हुए
  • 17:52 : इंग्लैंड का आखिरी विकेट गिरा
  • 17:51 : शमी आखिरी ओवर डालते हुए
  • 17:50 : 49 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 206/9
  • 17:49 : रैना 49वां ओवर डालते हुए
  • 17:48 : 48 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 203/9
  • 17:48 : हैरी गुर्नी नए बल्लबाज मैदान पर उतरे
  • 17:42 : फिन 3 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर बोल्ड हुए
  • 17:42 : इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा, फिन आउट
  • 17:42 : जेम्स एंडरसन बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे
  • 17:38 : अश्विन ने मोईल को बोल्ड किया
  • 17:38 : मोईन अली 67 रन बनाकर बोल्ड हुए
  • 17:38 : इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा
  • 17:37 : इंग्लैंड ने 200 रन पूरे किये
  • 17:33 : स्टीव फिन नए बल्लेबाज मैदान पर उतरे
  • 17:29 : 45 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 194/7
  • 17:29 : वोक्स रैना के सीधे थ्रो पर आउट हुए
  • 17:29 : इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा
  • 17:27 : मोईन अली ने चौका लगाया
  • 17:24 : 43 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 183/6
  • 17:24 : मोईन अली ने हॉफ सेंचुरी पूरी की
  • 17:22 : मोईन अली ने छक्का लगाया
  • 17:22 : 42 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 172/6
  • 17:18 : रैना ने 41वें ओवर में सिर्फ 3 रन दिये
  • 17:15 : 40 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 164/6
  • 17:15 : क्रिस वाक्स नए बल्लेबाज मैदान पर उतरे
  • 17:13 : 164 रन पर गिरा इंग्लैंड का छठा विकेट
  • 17:13 : शमी की गेंद पर LBW आउट हुए बटलर
  • 17:12 : बटलर 11 रन बनाकर आउट
  • 17:12 : इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा
  • 17:11 : मोईन अली और बटलर के बीच 50 रन की साझेदारी
  • 17:10 : मोईन अली ने चौका लगाया
  • 17:09 : मोईन अली 38 रन पर पहुंचे
  • 17:08 : 39 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 159/5
  • 17:06 : मोईन अली ने अश्विन की गेंद पर छक्का लगाया
  • 17:05 : 38 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 150/5
  • 17:05 : इंग्लैंड ने 150 रन पूरे किये
  • 17:04 : मोईन अली ने चौका लगाया
  • 17:02 : 37 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 141/5
  • 17:01 : मोईन अली ने अश्विन की गेंद पर छक्का लगाया
  • 16:56 : धवल कुलकर्णी की गेंद पर लगाया चौका
  • 16:55 : मोईन अली ने चौका लगाया
  • 16:47 : रूट का विकेट रैना के खाते में गया. कुलकर्णी ने कैच लपका.
  • 16:46 : मोईन अली नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे
  • 16:46 : इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा, जो रूट 44 रन बनाकर आउट
  • 16:43 : रूट 42 रन बनाकर खेल रहे हैं
  • 16:43 : 32 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 112/4
  • 16:36 : 29 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 103/4
  • 16:35 : नए बल्लेबाज जोस बटलर मैदान पर उतरे
  • 16:35 : रविंद्र जडेजा की गेंद पर रैना ने मोर्गन का कैच लपका
  • 16:33 : 103 के स्कोर पर गिरा इंग्लैंड का चौथा विकेट
  • 16:33 : मोर्गन 33 रन बनाकर आउट
  • 16:32 : इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा
  • 16:32 : 28 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 102/3
  • 16:31 : इंग्लैंड ने 100 रन पूरे किये
  • 16:27 : रविंद्र जडेजा 27वां ओवर डालते हुए
  • 16:27 : 26 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 91/3
  • 16:26 : मोर्गन और रूट एक-एक रन बनाते हुए
  • 16:26 : सुरेश रैना 26वां ओवर डालते हुए
  • 16:20 : मोर्गन ने अश्विन की गेंद पर चौका लगाया
  • 16:08 : शमी के इस ओवर में 10 रन बने
  • 16:06 : मोर्गन ने शमी की गेंद पर दूसरा चौका लगाया
  • 16:06 : मोर्गन ने चौका लगाया
  • 16:02 : मार्गन खेल रहे हैं 4 रनों पर
  • 16:02 : जो रुट खेल रहे हैं 19 रनों पर
  • 16:01 : आर अश्विन कर रहे हैं 18वां ओवर
  • 15:57 : 17 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 48 रन
  • 15:56 : पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं
  • 15:55 : चौथी गेंद पर कोई रन नहीं
  • 15:55 : दूसरी गेंद पर कई रन नहीं
  • 15:54 : शमी कर रहे हैं 17वां ओवर
  • 15:54 : जो रुट खेल रहे हैं 15 रनों पर
  • 15:52 : 16 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 44 रन
  • 15:52 : छठी गेंद पर कोई रन नहीं
  • 15:51 : चौथी गेंद पर कोई रन नहीं
  • 15:51 : पहली गेंद पर कोई रन नहीं
  • 15:51 : धवल कुलकर्णी कर रहे हैं 16वां ओवर
  • 15:50 : मार्गन खेल रहे हैं 3 रनों पर
  • 15:50 : इंग्लैंड का रन रेट 2.67
  • 15:49 : जो रुट खेल रहे हैं 12 रनों पर
  • 15:49 : 15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 41 रन
  • 15:45 : 14 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 38 रन
  • 15:42 : 13 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 33 रन
  • 15:38 : भुवनेश्वर कर रहे हैं 13वां ओवर
  • 15:38 : मार्गन 1 रन पर डटे हैं
  • 15:38 : इंग्लैंड का रन रेट 2.58
  • 15:37 : 12 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 31 रन
  • 15:34 : 11 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 29 रन
  • 15:33 : मार्गन का खाता भी नहीं खुला
  • 15:33 : रुट खेल रहे हैं 4 रन पर
  • 15:30 : भुवनेश्वर कर रहे हैं 11वां ओवर
  • 15:29 : 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 25 रन 3 विकेट पर
  • 15:27 : चौथी गेंद पर 2 रन
  • 15:27 : रुट का खाता नहीं खुला
  • 15:26 : तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं
  • 15:26 : दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं
  • 15:26 : पहली गेंद पर कोई रन नहीं
  • 15:25 : शमी कर रहे हैं 10वां ओवर
  • 15:25 : 9 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 23 रन
  • 15:24 : इयोन मार्गन आए नए बल्लेबाज
  • 15:21 : गैरी बैलेंस 7 रन बनाकर हुए आउट
  • 15:21 : इंग्लैंड बल्लेबाज गैरी बैलेंस शमी की गेंद पर रहाणे के हाथों हुए कैच आउट
  • 15:20 : इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा
  • 15:20 : मोहम्मद शमी कर रहे हैं आठवां ओवर
  • 15:14 : दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं
  • 15:14 : पहली गेंद पर कोई रन नहींं
  • 15:13 : भुवनेश्वर कर रहे हैं सातवां ओवर
  • 15:13 : 6 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट पर 17 रन
  • 15:12 : क्रीज़ पर हैं गैरी बैलेंस और जो रूट
  • 15:12 : मोहम्मद शमी कर रहे हैं छठा ओवर
  • 15:07 : 5 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट पर 16 रन
  • 15:06 : जो रुट आए नए बल्लेबाज
  • 15:06 : इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट पर 16 रन
  • 15:06 : कुक ने 9 रन बनाये थे
  • 15:05 : एलिस्टर कुक का कैच भुवनेश्वर की गेंद पर रैना ने लिया
  • 15:05 : इंग्लैंड को दूसरा झटका
  • 15:04 : भुवनेश्वर कुमार ने किया क्लीन बोल्ड
  • 15:03 : इंग्लैंड के बल्लेबाज हेल्स 6 रनों पर आउट
  • 15:02 : इंग्लैंड को पहला झटका
  • 15:01 : 4 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 15 रन
  • 14:56 : हेल्स 5 पर खेल रहे हैं
  • 14:56 : दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं
  • 14:55 : भुवनेश्वर कुमार कर रहे हैं तीसरा ओवर
  • 14:55 : 2 ओवर के बाद इंग्लैण्ड का स्कोर 6 रन
  • 14:54 : कुक खेल रहे हैं 1 रन पर
  • 14:54 : एलेक्स खेल रहे हैं 5 रनों पर
  • 14:54 : एलिस्टर कुक और एलेक्स हेल्स खेलने आए
  • 14:53 : पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने किया
  • 14:36 : मोहित शर्मा की जगह धवल को मिला मौका
  • 14:35 : पहला वनडे खेलेंगे धवल कुलकर्णी
  • 14:35 : धवल कुलकर्णी को मिला वनडे में मौका
  • 14:34 : भारत का पहले गेंदबाजी का फैसला
  • 14:34 : भारत-इंग्लैण्ड चौथे वनडे में भारत ने टॉस जीता
  • 14:33 : भारत-इंग्लैण्ड चौथे वनडे में आपका स्वागत है

अजिंक्य रहाणे ने शानदार शतक लगाया.

बल्लेबाजों के लिये स्वर्ग मानी जा रही पिच पर गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन तथा अंजिक्य रहाणे और शिखर धवन की सलामी जोड़ी की बड़ी शतकीय साझेदारी से भारत ने मंगलवार को बर्मिंघम में चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड को 117 गेंद शेष रहते हुए नौ विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल की.

भारत के लिये शुरू से ही सब कुछ सकारात्मक रहा. महेंद्र सिंह धोनी ने टास जीता और फिर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया जिसके अधिकतर बल्लेबाज रन बनाने के लिये जूझते रहे. इस श्रृंखला में पहली बार खेल रहे मोईन अली ने आखिर में 67 रन की तेजतर्रार पारी खेली लेकिन इसके बावजूद इंग्लैंड की टीम 49.3 ओवर में 206 रन पर ढेर हो गयी.

रहाणो (100 गेंद पर 106 रन) ने इसके बाद अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके पहला वनडे शतक जड़ा और बायें हाथ के बल्लेबाज धवन (81 गेंदों पर नाबाद 97) के साथ पहले विकेट के लिये 183 रन की साझेदारी की. भारतीय टीम ने मात्र 30.3 ओवर में एक विकेट पर 212 रन बनाकर इंग्लैंड को शर्मनाक पराजय से रू-ब-रू करवाया. टेस्ट श्रृंखला 1-3 से गंवाने वाले भारत ने कार्डिफ में दूसरा वनडे 133 रन और नाटिंघम में तीसरा मैच छह विकेट से जीता था. ब्रिस्टल में पहला वनडे बारिश की भेंट चढ़ गया था.

पिच बल्लेबाजी के लिये बहुत अच्छी थी और इसलिए भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करनी होगी जिन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया. मोहम्मद शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 38 रन देकर तीन विकेट लिये. भुवनेश्वर कुमार (14 रन देकर दो विकेट) और रविंद्र जडेजा (40 रन देकर दो विकेट) ने उनका अच्छा साथ दिया. आर अश्विन और सुरेश रैना को एक-एक विकेट मिला.
जारी भाषा

भारतीय सलामी जोड़ी ने पहले चार ओवरों में सतर्कता बरती लेकिन इसके बाद रहाणे ने गेंदबाजों को मजा चखाने की ठानी और वह इसमें पूरी तरह से सफल रहे. रहाणे ने पहले एंडरसन को निशाना बनाया और पारी के पांचवें ओवर में उन्होंने टेस्ट श्रृंखला में सफल रहे इस तेज गेंदबाज पर चार चौके लगाये. धवन ने हैरी गुर्नी पर चौका जड़कर अपने हाथ खोले और क्रिस वोक्स की लगातार दो गेंदों को चार रन के लिये भेजा.

रहाणे ने स्टीवन फिन की शार्ट पिच गेंद को पुल करके पारी का पहला छक्का जमाया. मोईन का स्वागत उन्होंने छक्के और चौके से किया और अपना दूसरा स्पैल करने के लिये आये एंडरसन की गेंद लांग आन पर छह रन के लिये भेजी. इससे धवन भी खुल गये और उन्होंने एंडरसन पर गगनदायी छक्का जड़कर इंग्लैंड के प्रशंसकों को हताश कर दिया. एंडरसन ने छह ओवर किये और 38 रन दिये.

वोक्स पर चौका जड़कर रहाणे 90 रन के पार पहुंचे और इसी गेंदबाज के अगले ओवर में उन्होंने दो रन लेकर 96 गेंदों पर एकदिवसीय क्रिकेट में अपना पहला शतक पूरा किया. वह हालांकि इसके तुरंत बाद गुर्नी की नीची रहती फुलटास पर आसान कैच देकर पवेलियन लौट गये.
 
धवन ने इसके बाद धुआंधार बल्लेबाजी की. उन्होंने वोक्स के एक ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया और फिर गुर्नी पर विजयी छक्का जड़ा. लक्ष्य कम होने के कारण वह शतक से वंचित रह गये. धवन ने अपनी पारी में 11 चौके और चार छक्के जबकि रहाणे ने दस चौके और चार छक्के लगाये.

इससे पहले इंग्लैंड के बल्लेबाजों में केवल मोईन ही भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना कर पाये. उन्होंने अपना दूसरा एकदिवसीय अर्धशतक जमाया जिसके लिये उन्होंने 50 गेंद खेली तथा चार चौके और तीन छक्के लगाये. पिछले दो मैचों में अर्धशतकीय साझेदारी निभाने वाले एलिस्टेयर कुक (9) और एलेक्स हेल्स (6) इस बार इंग्लैंड को अच्छी शुरूआत नहीं दे पाये.

भुवनेश्वर ने आठ ओवरों के अपने शुरूआती स्पैल में प्रभावशाली गेंदबाजी की और 14 रन देकर दो विकेट लिये. उन्होंने पांचवें ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया. हेल्स को उन्होंने इन स्विंगर पर बोल्ड किया और फिर कुक को गली में रैना के हाथों कैच कराया. तीन ओवर बाद शमी ने बैलेन्स (7) को आउट करके इंग्लैंड का शीर्ष क्रम हिला दिया.

पिच में नमी थी और इसलिए धोनी ने स्पिनरों को गेंद सौंपने में जल्दबाजी नहीं दिखायी. 18वें ओवर में अश्विन के रूप में स्पिनर उतारा गया जबकि इंग्लैंड 19वें ओवर में 50 रन तक पहुंचा. इयोन मोर्गन (32) और जो रूट (44) ने चौथे विकेट के लिये 80 रन जोड़कर पारी संवारने का प्रयास किया. रूट ने इस बीच वनडे में 1000 रन भी पूरे किये. पहले 25 ओवर में केवल 87 रन बने.

इसके बाद रन गति और धीमी हो गयी और 11 ओवर तक कोई बाउंड्री नहीं गयी. इस बीच दो विकेट गिरने से पारी फिर से लड़खड़ा गयी. मोर्गन ने जडेजा की गेंद पर लेग स्लिप में खड़े रैना को आसान कैच दिया. इसके चार ओवर बाद रूट ने रैना पर रिवर्स स्वीप लगाकर कैच थमाया.

मोईन और जोस बटलर (11) ने इसके बाद 39 गेंदों पर 50 रन की साझेदारी की. इससे इंग्लैंड को थोड़ी राहत मिली. बल्लेबाजी पावरप्ले के दौरान 41 रन बने. बटलर को हालांकि अंपायर पाल रीफेल ने गलत पगबाधा आउट दिया जबकि मोईन ने 43वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया. मोईन को आखिर में अश्विन ने बोल्ड किया जबकि क्रिस वोक्स (10) रैना के सीधे थ्रो पर रन आउट हुए.

श्रृंखला का पांचवां और आखिरी मैच पांच सितंबर को लीड्स में खेला जाएगा.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment