कार्डिफ वनडे - भारत की इंग्लैंड पर बड़ी जीत, रैना का शानदार शतक, जडेजा ने चार विकेट झटके

Last Updated 27 Aug 2014 02:40:12 PM IST

भारत ने दूसरे वनडे क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 133 रन से हराकर बड़ी जीत हासिल की. इंग्लैंड की पूरी टीम मात्र 38.1 ओवर में 161 पर सिमट गयी.

  • 22:21 : भारत ने इंग्लैंड को 133 रन से हराया
  • 22:20 : ट्रेडवेल आउट
  • 22:20 : इंग्लैंड का आखिरी विकेट गिरा
  • 22:20 : 38 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर161/9
  • 22:18 : ट्रेडवेल ने छक्का लगाया
  • 22:17 : एंडरसन और जेम्स ट्रेडवेल की आखिरी जोड़ी मैदान पर
  • 22:16 : जडेजा की गेंद पर धोनी ने कैच किया
  • 22:16 : क्रिस वोक्स 20 रन बनाकर आउट
  • 22:15 : इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा
  • 22:04 : वोक्स ने छक्का लगाया
  • 21:59 : जोर्डन को रैना ने पगबाधा आउट किया
  • 21:58 : क्रिस जोर्डन बिना कोई रन बनाए आउट हुए
  • 21:58 : इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा
  • 21:58 : क्रिस जोर्डन बल्लेबाजी करने उतरे
  • 21:57 : जडेजा की गेंद पर रहाणे ने बाउंड्री पर कैच लपका
  • 21:57 : बेन स्टोक्स 23 रन बनाकर आउट
  • 21:56 : इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा
  • 21:48 : क्रिस वोक्स बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे
  • 21:47 : 30 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 119/6
  • 21:45 : अश्विन की गेंद पर समी ने कैच लपका
  • 21:44 : मोर्गन 28 रन बनाकर आउट
  • 21:44 : इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा
  • 21:43 : बेन स्टोक्स ने चौका लगाया
  • 21:37 : बेन स्टोक्स ने चौका लगाया
  • 21:34 : इंग्लैंड ने 100 रन पूरे किए
  • 21:34 : 26 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 96/5
  • 21:31 : बेन स्टोक्स ने चौका लगाया
  • 21:26 : 23 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 87/5
  • 21:25 : बेन स्टोक्स बल्लेबाजी करने उतरे
  • 21:24 : जडेजा की गेंद पर कोहली ने कैच लपका
  • 21:24 : इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा, जोस बटलर 2 रन बनाकर आउट हुए
  • 21:17 : रविंद्र जडेजा की गेंद पर अश्विन ने कैच लपका
  • 21:17 : एलेक्स हेल्स 40 रन बनाकर आउट
  • 21:17 : इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा
  • 21:16 : 20 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर79/3
  • 21:16 : मोर्गन ने चौका लगाया
  • 20:49 : इयोन मोर्गन नए बल्लेबाज मैदान पर उतरे
  • 20:48 : 63 रन के स्कोर पर गिरा इंग्लैंड का तीसरा विकेट
  • 20:47 : भुवनेश्वर कुमार को पहला विकेट मिला
  • 20:47 : जो रूट 4 रन बनाकर बोल्ड हुए
  • 20:46 : इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा
  • 20:46 : जो रूट हेल्स का साथ निभाते हुए
  • 20:45 : हेल्स ने शमी की गेंद पर चौका लगाया
  • 20:35 : इंग्लैंड का दूसरा विकेट भी गिरा, स्कोर-56/2
  • 20:31 : इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा, स्कोर-54/1
  • 20:29 : 9 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 53 रन
  • 20:22 : 7 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 40 रन
  • 20:14 : 6 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 25 रन
  • 20:05 : 5 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 20 रन
  • 20:02 : हेल्स ने भुवनेश्वर की गेंद पर चौका लगाया
  • 20:01 : 4 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 15 रन
  • 19:54 : हेल्स ने भुवनेश्वर की गेंद पर चौका लगाया
  • 19:53 : दो ओवर में इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 7 रन
  • 19:53 : एलेक्स हेल्स और कुक ओपनिंग करने उतरे
  • 19:52 : मैच 47 ओवर का हुआ, इंग्लैंड को 295 रन का लक्ष्य
  • 19:52 : इंग्लैंड की पारी देरी से शुरू हुई
  • 19:51 : इंग्लैंड की पारी में बारिश ने बाधा पहुंचाई
  • 18:42 : भारत ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 305 रन का लक्ष्य दिया
  • 18:41 : जडेजा 9 और अश्विन 10 रन बनाकर नाबाद रहे
  • 18:41 : भारत ने छह विकेट पर 304 रन बनाए
  • 18:39 : अश्विन ने चौका लगाया, भारत ने 300 रन पूरे किये
  • 18:36 : अश्विन ने चौका लगाया
  • 18:35 : 49 ओवर में भारत का स्कोर 291/6
  • 18:34 : आर अश्विन नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे
  • 18:32 : धोनी ने 51 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 52 रन बनाए
  • 18:31 : जेम्स वोक्स ने धोनी को बोल्ड किया
  • 18:31 : भारत का छठा विकेट गिरा, धोनी आउट
  • 18:29 : धोनी ने हॉफ सेंचुरी पूरी की
  • 18:25 : एंडरसन अपना 10वां ओवर डालते हुए
  • 18:24 : 47 ओवर में भारत का स्कोर 279/5
  • 18:21 : 276 रन के स्कोर पर गिरा पांचवां विकेट
  • 18:21 : रविंद्र जडेजा नए बल्लेबाज मैदान पर उतरे
  • 18:20 : क्रिस वोक्स की गेंद पर एंडरसन ने बाउंड्री पर रैना का कैच लपका
  • 18:20 : सुरेश रैना 100 रन बनाकर आउट
  • 18:20 : भारत का पांचवां विकेट गिरा
  • 18:18 : 46 ओवर में भारत का स्कोर 276/4
  • 18:17 : रैना के वनडे करियर को चौथा शतक
  • 18:17 : धोनी ने दूसरा चौका लगाया
  • 18:17 : धोनी ने चौका लगाया
  • 18:15 : रैना ने 74 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया
  • 18:14 : सुरेश रैना का शानदार शतक
  • 18:10 : 45 ओवर में भारत का स्कोर 265/4
  • 18:05 : रैना 97 और धोनी 32 रन बनाकर क्रीज पर
  • 18:05 : 44 ओवर में भारत का स्कोर 255/4
  • 18:02 : भारत ने 250 रन का आंकड़ा पार किया
  • 18:02 : धोनी ने चौका लगाया
  • 18:01 : रैना ने दूसरा चौका लगाया
  • 18:00 : रैना ने चौका लगाया
  • 17:57 : 42 ओवर में भारत का स्कोर 237/4
  • 17:56 : रैना ने छक्का लगाया
  • 17:53 : धोनी ने दूसरा चौका लगाया
  • 17:51 : धोनी ने चौका लगाया
  • 17:49 : 40 ओवर में भारत का स्कोर 218/4
  • 17:49 : रैना ने लगातार तीसरा चौका लगाया
  • 17:47 : रैना ने दूसरा चौका लगाया
  • 17:47 : रैना ने चौका लगाया
  • 17:45 : एंडरसन 40वां ओवर डालते हुए
  • 17:43 : 39 ओवर में भारत का स्कोर 205/4
  • 17:43 : क्रिस जोर्डन ने एक ओवर में 5 वाइड गेंद फेंकी
  • 17:40 : 38.4 ओवर में भारत ने 200 रन पूरे किए
  • 17:39 : भारत के 200 रन पूरे हुए
  • 17:36 : धोनी ने अपनी पारी का पहला चौका लगाया
  • 17:36 : 38 ओवर में भारत का स्कोर 191/4
  • 17:36 : 38वें ओवर में 20 रन बने
  • 17:35 : रैना ने चौका लगाया
  • 17:34 : रैना 58 के स्कोर पर पहुंचे
  • 17:34 : छक्के के साथ रैना ने हॉफ सेंचुरी पूरी की
  • 17:34 : रैना ने वोक्स को दूसरा छक्का लगाया
  • 17:33 : रैना न छक्का लगाया
  • 17:33 : 37 ओवर में भारत का स्कोर 171/4
  • 17:28 : रैना ने चौका लगाया
  • 17:20 : रैन ने एंडरसन की गेंद पर दूसरा चौका लगाया
  • 17:18 : रैन ने एंडरसन की गेंद पर चौका लगाया
  • 17:18 : 34 ओवर में भारत का स्कोर 148/4
  • 17:17 : 4.4 ओवर में रैना और धोनी के बीच 16 रन की साझेदारी
  • 17:12 : जेम्स एंडरसन की गेंद पर चौका लगाया
  • 17:12 : रैना ने चौका लगाया
  • 17:10 : 32 ओवर में भारत का स्कोर 140/4
  • 17:09 : रोहित शर्मा के आउट होने पर भारत की रनगति में कमी आई.
  • 17:05 : जेम्स ट्रेडवेल ने 6 ओवर में एक मैडन के साथ 21 रन देकर दो विकेट चटकाए
  • 17:04 : धोनी ने एक रन के साथ खाता खोला
  • 16:58 : कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी मैदान पर उतरे
  • 16:57 : जेम्स ट्रेडवेल की गेंद पर वोक्स ने रोहित का कैच लपका
  • 16:56 : रोहित शर्मा 52 रन बनाकर आउट हुए
  • 16:56 : भारत का चौथा विकेट गिरा
  • 16:55 : 29 ओवर में भारत का स्कोर 132/3
  • 16:52 : अगले ओवर की बॉलिंग जॉर्डेन कर रहे हैं
  • 16:49 : 28वें ओवर के बाद स्कोर 127/3
  • 16:47 : ट्रेडवेल की बॉल पर रैना ने चौका जड़ा
  • 16:46 : 27वां ओवर खत्म, भारत का स्कोर 122/3
  • 16:42 : अगले ओवर में भारत को सिर्फ 2 रन और मिले
  • 16:39 : 25वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 115/3
  • 16:38 : रैना ने गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचा... चार रन
  • 16:36 : स्टोक्स अगले ओवर की बॉलिंग कर रहे हैं
  • 16:36 : 24वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 110/3
  • 16:35 : नए बल्लेबाज सुरेश रैना मैदान पर आए
  • 16:35 : ट्रेडवेल की बॉल पर रहाणे आउट, रहाणे ने 41 रन बनाए
  • 16:28 : ट्रेडवेल अगले ओवर की बॉलिंग के लिए आए
  • 16:28 : 23वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 107/2
  • 16:27 : इंग्लैंड की अच्छी गेंदबाजी के सामने भारत के बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना पा रहे हैं
  • 16:25 : अगले ओवर में भारत के खाते में सिर्फ 4 रन
  • 16:23 : 21वें ओवर में भारत का स्कोर 99/2
  • 16:18 : 20वें ओवर में भारत के खाते में 7 रन और जुड़े
  • 16:16 : जेम्स ट्रेडवेल अगले ओवर की बॉलिंग के लिए आए
  • 16:16 : 19वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 88/2
  • 16:15 : रूट की बॉल पर शर्मा ने चौका लगाया
  • 16:12 : 18वां ओवर खत्म, भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 81 रन
  • 16:11 : अजिंक्य रहाणे ने एक बार फिर चौका जड़ा
  • 16:09 : एक बार फिर जॉर्डेन बॉलिंग के लिए आए
  • 16:08 : 17वें ओवर में भारत को केवल 4 रन मिले
  • 16:08 : जो रूट ने बॉलिंग की कमान संभाली
  • 16:03 : 16वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 71/2
  • 15:58 : रहाणे ने एक बार फिर बॉल को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया
  • 15:58 : क्रिस जॉर्डेन अगले ओवर की बॉलिंग कर रहे हैं
  • 15:57 : 15वां ओवर खत्म, भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 64 रन
  • 15:55 : रोहत शर्मा ने छक्का लगाया
  • 15:52 : अगले ओवर की बॉलिंग के लिए बेन स्टोक्स आए
  • 15:51 : 14वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 52 रन
  • 15:48 : अजिंक्य रहाणे ने एक बार फिर चौका जड़ा
  • 15:45 : भारत के 13 ओवर में 47 रन बने
  • 15:45 : अजिंक्य रहाणे ने लगाया चौका
  • 15:43 : भारत के 12 ओवर में 41 रन बने
  • 15:36 : भारत के 11 ओवर में 36 रन बने
  • 15:35 : रोहित शर्मा का तीसरा चौका
  • 15:33 : रोहित शर्मा ने जड़ा चौका
  • 15:33 : भारत के 10 ओवर में 26 रन बने
  • 15:29 : भारत के 9 ओवर में 25 रन बने
  • 15:25 : भारत के 8 ओवर में 21/2 रन
  • 15:23 : क्रीज पर आए अजिंक्य रहाणे
  • 15:20 : विराट कोहली भी आउट हुए
  • 15:19 : क्रीज पर आए विराट कोहली
  • 15:19 : भारत को लगा पहला झटका धवन आउट हुए
  • 15:15 : भारत के 7 ओवर में 19 रन बने
  • 15:14 : धवन ने लगाया चौका
  • 15:13 : भारत के 6 ओवर में 12 रन बने
  • 15:08 : रोहित 5 रन पर और धवन 5 पर खेल रहे हैं
  • 15:07 : भारत के 5 ओवर में 11 रन बने
  • 15:03 : भारत के 4 ओवर में 9 रन बने
  • 15:03 : धवन ने लगाया चौका
  • 15:01 : रोहित चार रन पर और धवन 0 पर खेल रहे हैं
  • 15:00 : भारत के 3 ओवर में 5 रन बने
  • 15:00 : रोहित शर्मा ने जड़ा चौका
  • 14:55 : भारत के 2 ओवर में 0 रन बने
  • 14:51 : भारत के एक ओवर में 0 रन
  • 14:50 : क्रीज पर आए धवन और रोहित शर्मा
  • 14:50 : इंग्लैंड ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी चुनी
  • 14:49 : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे में आपका स्वागत है

सुरेश रैना ने शानदार शतक लगाया.

सुरेश रैना के आक्रामक और आकषर्क शतक से मिले ‘टानिक’ के दम पर भारत ने बुधवार को कार्डिक में टेस्ट सीरीज का दर्द भुलाकर रविंद्र जडेजा की अगुवाई में जबर्दस्त गेंदबाजी का नजारा पेश किया और इंग्लैंड पर दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में डकवर्थ लुईस पद्वति से 133 रन की बड़ी जीत दर्ज करके पांच मैचों की श्रृंखला में शुरूआती बढ़त बनायी.

रोहित शर्मा (52) और अजिंक्य रहाणे (41) ने भारत को शुरूआती झटकों से उबारा जिसके बाद रैना ने 75 गेंदों पर 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 100 रन बनाये जो पिछले साढ़े चार साल में उनका पहला और एकदिवसीय मैचों में कुल चौथा शतक है. उन्होंने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (52) के साथ पांचवें विकेट के लिये 144 रन की साझेदारी की जिससे भारत छह विकेट पर 304 रन बनाने में सफल रहा. इनमें से 133 रन आखिरी 13 ओवरों में बने.

इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले ही बारिश आ गयी जिससे उसे 47 ओवर में 295 रन बनाने का लक्ष्य मिला लेकिन भारत के तेज और स्पिन मिश्रित आक्रमण के सामने उसके बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिये. इंग्लैंड की पूरी टीम 38.1 ओवर में 161 रन पर ढेर हो गयी. अपना पहला वनडे खेल रहे एलेक्स हेल्स ने सर्वाधिक 40 रन बनाये. इन दोनों टीमों के बीच पहला एकदिवसीय मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था.

बायें हाथ के स्पिनर जडेजा ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया और सात ओवर में 28 रन देकर चार विकेट लिये. मोहम्मद शमी ने 32 रन और रविचंद्रन अश्विन ने 38 रन देकर दो-दो विकेट लिये. भुवनेश्वर कुमार और रैना को एक-एक विकेट मिला.

इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर बड़े लक्ष्य का दबाव साफ दिख रहा था और उन्होंने लंबे शाट खेलने के प्रयास में अपने विकेट गंवाये. कप्तान एलिस्टेयर कुक (19) और हेल्स ने पहले विकेट के लिये 54 रन जोड़े. वनडे टीम में जगह को लेकर कुछ पूर्व खिलाड़ियों के निशाने पर चल रहे कुक को शमी ने पगबाधा आउट करके भारत को पहली सफलता दिलायी.

शमी ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर नये बल्लेबाज इयान बेल (1) की गिल्लियां बिखेरी.  भुवनेश्वर ने जो रूट (4) को ज्यादा देर तक नहीं टिकने दिया जिससे स्कोर तीन विकेट पर 63 रन हो गया. धोनी ने जल्द ही अपने दोनों स्पिनरों जडेजा और अश्विन को गेंद थमा दी जिन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों की स्पिन के सामने कमजोरी का पूरा फायदा उठाया. जडेजा ने हेल्स को अश्विन के हाथों कैच कराया और फिर जोस बटलर (4) को भी पवेलियन भेजा.

अब इयोन मोर्गन (28) पर दारोमदार था लेकिन विकेट गिरने के कारण उन पर दबाव आ गया. रैना अपनी ही गेंद पर उनका कैच नहीं लपक पाये लेकिन अश्विन ने अगले ओवर में उन्हें स्वीप करने की सजा दी और शमी ने डीप मिडविकेट पर आसान कैच लपका. आज भारतीय टीम का क्षेत्ररक्षण भी अच्छा रहा. उन्होंने कई रन बचाये. रहाणे का बेन स्टोक्स (23) का सीमा रेखा पर लिया गया कैच दर्शनीय था.

इससे पहले टास गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिये उतरे भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही. शिखर धवन (11) और विराट कोहली (00) दोनों की खराब फार्म जारी रही जिससे भारत का स्कोर आठवें ओवर में दो विकेट पर 19 रन हो गया. क्रिस वोक्स (42 रन देकर चार विकेट) ने इन दोनों को चार गेंद के अंदर पवेलियन भेजा.

पारी के आठवें ओवर में वोक्स की फुललेंथ गेंद को ड्राइव करने के प्रयास में धवन ने विकेटकीपर बटलर को कैच थमाया. कोहली ने फिर निराश किया. उन्होंने करारा कवर ड्राइव जमाने के प्रयास में मिडआफ पर कुक को कैच दिया.

रोहित और रहाणे ने समझदारी भरी बल्लेबाजी करके तीसरे विकेट के लिये 91 रन जोड़े. ये दोनों बल्लेबाज हालांकि 22 रन के अंदर पवेलियन लौट गये. जेम्स ट्रेडवेल (42 रन देकर दो विकेट) ने इन दोनों को आउट किया. रोहित ने अपना 23वां अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 87 गेंद खेली तथा चार चौके और एक छक्का लगाया.

रैना और धोनी ने बल्लेबाजी पावरप्ले का अच्छा फायदा उठाया जिसमें भारत ने 62 रन जोड़े. धोनी ने रैना को खुलकर खेलने की आजादी दी और बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने कप्तान के आदेश का पूरा पालन करते हुए रन गति को पंख लगा दिये. भारत ने 37 ओवर तक चार विकेट पर 171 रन बनाये थे लेकिन इसके बाद कहानी बदल गयी.

रैना ने वोक्स पर लाफ्टेड ड्राइव से छक्का जड़कर शुरूआत की और इसी ओवर में गेंद लांग आन पर छह रन के लिये भेजी. एंडरसन ने जब फिर से गेंद संभाली तो रैना ने लगातार तीन चौके जमाकर इस तेज गेंदबाज का हौव्वा खत्म किया. एंडरसन ने दस ओवर में 57 रन दिये और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. रैना ने उनकी 12 गेंदों पर 25 रन बनाये.

रैना ने अपना तीसरा छक्का ट्रेडवेल पर जमाया. वह बेन स्टोक्स पर लगातार दो चौके लगाकर 90 रन के पार पहुंचे. उन्होंने क्रिस जोर्डन की फुललेंथ गेंद को फ्लिक करके इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला शतक पूरा किया. रैना हालांकि वोक्स के अगले ओवर में फुललेंथ गेंद पर डीप कवर में कैच देकर आउट हो गये.

इस बीच रैना और धोनी ने वनडे में पांचवें विकेट के लिये 2000 से अधिक रन जुटाने का नया रिकार्ड बनाया. धोनी ने 49 गेंदों पर अपना 55वां अर्धशतक पूरा किया. इसके तुरंत बाद वोक्स ने उनकी गिल्लियां बिखेर दी. भारतीय कप्तान ने 51 गेंद खेली तथा छह चौके लगाये. जडेजा (नाबाद 09) और अश्विन (नाबाद 10) ने स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment